एक्सप्लोरर

Nirmala Sitharaman: अब ट्राइसाइकिल पर दिव्यांग करेंगे अपना बिजनेस, निर्मला सीतारमण ने किया मोबाइल चक्की सिस्टम का शुभारंभ

Battery Operated Mill System: मोबाइल चक्की में रोजगार उत्पन्न करने की क्षमता है. इस चक्की के माध्यम से लोग शुद्ध भोजन आटा, सत्तू, बेसन ले सकते हैं.

Nirmala Sitharaman Launched Battery Operated Mill System: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने दरभंगा में 29 नवंबर शुक्रवार को 'सेंटर फॉर स्टडीज ऑफ ट्रेडिशन एंड सिस्टम्स' (सीएसटीएस) के जरिए निर्मित बैटरी आधारित चल आटा चक्की सिस्टम का शुभारंभ किया. सीएसटीएस ने बैटरी चालित आटा चक्की सिस्टम विकसित किया है, जिसे ट्राइसाइकिल पर माउंट किया गया है. इसे गांवों में गली-गली जाकर आटा, सत्तू और मसाले की पिसाई संभव होगी. इससे दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के अवसर और लोगों के लिए स्वस्थ खाने का विकल्प उपलब्ध होगा. 

मोबाइल चक्की में रोजगार उत्पन्न करने की क्षमता

दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. सविता झा ने बताया कि मोबाइल चक्की में रोजगार उत्पन्न करने की क्षमता है. इस चक्की के माध्यम से आटा, सत्तू, बेसन आदि तैयार कर खुद भी शुद्ध भोजन ले सकते हैं और दूसरे को भी दे सकते हैं. इससे रोजगार के साथ-साथ साक्षमता का भाव भी पैदा होता है. दिव्यांग लोगों को देने का उद्देश्य है कि वे खुद कुछ करने के लिए सक्षम हो जाएं. निर्मला सीतारमण ने 10 लाभार्थियों को ट्राई साइकिल आधारित चक्कियां प्रदान की है. एक ट्राई साइकिल को तैयार करने में 1.20 लाख का खर्च आया है और इस योजना को आगे बढ़ाने की हमारी आकांक्षा है.

उन्होंने बताया कि सीएसटीएस ने 'सक्षम मिथिला' नामक एक ऐप भी विकसित किया है, जो उपभोक्ताओं को उनके निकटतम मोबाइल चक्की की सेवाएं बुक करने में मदद करेगा. यह ऐप पूरी तरह से स्वच्छता को ध्यान रखते हुए घर बैठे सुविधाएं प्रदान करता है. साथ ही, इच्छुक व्यक्ति ऐप के माध्यम से इन मोबाइल यूनिट्स को संचालित करने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं. ऐप को मिथिला स्टैक, दरभंगा की एक आईटी/आईटीईएस समाधान कंपनी के सहयोग से विकसित किया गया है. यह पहल रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ-साथ समाज के वंचित वर्गों के जीवन में सुधार लाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी.

लाभार्थी गुलाब कुमार पासवान ने बताया कि विकलांग होने के कारण पहले दूसरे लोगों पर आश्रित रहना पड़ता था, लेकिन अब वह खुद का रोजगार कर कमाई कर सकेंगे और परिवार का पालन-पोषण कर सकेंगे. उन्होंने कहा की ट्राई साइकिल पर चक्की लगी हुई है, जो बैटरी से चलती है. इसे लेकर कहीं भी जाकर इससे कमाई कर सकते हैं. इस रोजगार से हम लोग काफी खुश हैं. 

रोजगार के मिलने से परिवार में खुशी

एक अन्य लाभार्थी निजामुद्दीन ने कहा कि पहले वह होटल में बैठकर रोटी बनाने का काम करते थे. जब से तंदूर रोटी होटल में बनने लगी, वह खड़े होकर रोटी नहीं बना पाने के कारण बेरोजगार हो गए. इसके बाद जीवन यापन में काफी परेशानी हो रही थी. परिवार में एक लड़का कमाने वाला है. इसी दौरान मोबाइल चक्की से रोजगार के बारे में जानकारी मिली. अब इस रोजगार के मिलने से परिवार के लोगों के बीच काफी खुशी है. 

ये भी पढ़ेंः Nalanda DM Action: CM नीतीश के नालंदा में DM के एक्शन से मचा हड़कंप, 7 राजस्व कर्मचारियों का वेतन और प्रमोशन रुका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न घर, न गाड़ी... बांकीपुर के BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा की संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान
न घर, न गाड़ी... बांकीपुर के BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा की संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान, 'सोच बदलने की जरूरत'
आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान, 'सोच बदलने की जरूरत'
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget