एक्सप्लोरर

Nalanda News: नालंदा में पोलिंग एजेंट की हत्या, भाकपा माले के प्रत्याशी संदीप सौरभ के समर्थकों पर लगा आरोप

Nalanda Crime News: मृतक की पहचान परवलपुर थाना क्षेत्र के मउआ गांव निवासी अनिल प्रसाद के रूप में हुई है. वह जेडीयू से जुड़े थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

Nalanda Polling Agent Murder: नालंदा जिले के परवलपुर थाना क्षेत्र के मउआ गांव में सोमवार (03 जून) की सुबह एक पोलिंग एजेंट की धारदार हथियार से हमला कर और लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान परवलपुर थाना क्षेत्र के मउआ गांव निवासी अनिल प्रसाद (उम्र 55-56 साल) के रूप में हुई है. हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. हत्या का आरोप भाकपा माले के प्रत्याशी संदीप सौरभ (Sandeep Saurav) के समर्थकों पर लगा है.

मृतक के परिजनों से जेडीयू सांसद ने की मुलाकात

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. हत्या की खबर मिलने के बाद जेडीयू के जिलाध्यक्ष और सांसद कौशलेंद्र कुमार समेत अन्य लोग बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचे. मृतक के परिवार वालों से मुलाकात की. शव पर धारदार हथियार से वार करने का निशान है.

बेटी ने कहा- 'गांव के ही कुछ लोगों ने दी थी धमकी'

मृतक अनिल प्रसाद की पुत्री ने बताया कि बूथ नंबर 323 पर पिता पोलिंग एजेंट बने थे. उसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने धमकी दी थी और कहा था कि काउंटिंग के बाद देख लेंगे. आज सुबह घर से जब वो बाहर निकले तो घात लगाए लोगों ने हमला कर दिया जिससे मौके पर मौत हो गई.

चुनाव में वोट देने को लेकर भी हुआ था विवाद

वहीं दूसरी ओर मृतक अनिल प्रसाद की मां ने बताया कि इंडिया गठबंधन से उम्मीदवार संदीप सौरभ जो भाकपा माले से चुनाव लड़े हैं. उन्हीं के समर्थकों ने मारपीट कर हत्या की है. वोट देने को लेकर भी विवाद हुआ था. उधर, सांसद कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक अनिल प्रसाद जेडीयू से जुड़े हुए थे. चुनाव में ये जेडीयू के पोलिंग एजेंट बने थे. जानबूझकर हत्या की गई है. विपक्ष के उम्मीदवार संदीप सौरभ के समर्थकों ने इस घटना को अंजाम दिया है.

फिलहाल इस घटना को लेकर पुलिस ने बयान जारी नहीं किया है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों से पूछताछ और आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच करेगी. 

यह भी पढ़ें- Nawada News: नवादा में बेटे ने की मां की हत्या, गोली मारने के बाद घर में ही बैठा रहा, मर्डर के पीछे क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget