एक्सप्लोरर

Patna News: चंद्र ग्रहण के बाद खुला कपाट, बजरंग बली के दर्शन को महावीर मंदिर में पहुंचे लोग, किशोर कुणाल ने कही ये बात

Chandra Grahan 2022: महावीर मंदिर में 7:30 बजे आरती की गई. इसके साथ ही श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़ पड़े. पट खुलने से पहले सफाई आदि का काम पूरा किया गया था.

पटना: मंगलवार को इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) लगा. चंद्र ग्रहण की समाप्ति के बाद मंदिरों के पट भी खुलने लगे. आज के चंद्र ग्रहण की बात करें तो सूतक सुबह 9:00 बजे ही शुरू हो चुका था लेकिन पटना के महावीर मंदिर (Patna Mahavir Mandir) में अपराह्न 2:00 बजे से पट बंद किया गया. इसका मुख्य कारण था कि मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होती है. इसलिए ऐसा किया गया. शाम 7:05 बजे मंदिर का पट खुला. पट खुलते ही श्रद्धालु दर्शन करने के लिए उमड़ पड़े. इसके बाद 7:30 बजे मंदिर की ओर से आरती की गई.

बताया जाता है कि 6:30 बजे से मंदिर की साफ सफाई शुरू हो गई थी. पूरे मंदिर को पानी से धोया गया. पट खुलने से पहले मंदिर के पुजारी ने भगवान को  स्नान कराया और पूजा की. इसके बाद पट खोल कर श्रद्धालुओं को दर्शन कराना शुरू किया. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण में 12 घंटे का सूतक लगता है और चंद्र ग्रहण में 9 घंटे का सूतक लगता है. इस अवधि में मंदिर के पट बंद हो जाते हैं. श्रद्धालुओं का दर्शन और किसी भी व्यक्ति के लिए मूर्ति का आसपास इस अवधि में वर्जित होता है.

Patna News: चंद्र ग्रहण के बाद खुला कपाट, बजरंग बली के दर्शन को महावीर मंदिर में पहुंचे लोग, किशोर कुणाल ने कही ये बात

क्या कहते हैं आचार्य किशोर कुणाल?

पटना महावीर मंदिर के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि चंद्र ग्रहण में 9 घंटे का सूतक लगता है. इस अवधि में मंदिर बंद रखने का प्रावधान है लेकिन सूर्य ग्रहण की तरह इस बार भी मंगलवार को ही चंद्र ग्रहण लगा. पटना महावीर मंदिर में मंगलवार को बहुत ज्यादा भीड़ होती है इसलिए भक्तों की आस्था को देखते हुए यहां 2:00 बजे से मंदिर का पट बंद किया गया था. मंदिर के गेट पर नोटिस भी लगाया गया था. यही कारण है कि पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ भी उमड़ पड़ी है.

यह भी पढ़ें- Chandra Grahan Pics 2022: सात तस्वीरों में देखें पटना का चंद्र ग्रहण, कुछ ऐसी रही साल की आखिरी खगोलीय घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget