एक्सप्लोरर

Bihar News: जहानाबाद में छात्रा के साथ छेड़खानी करना मनचले को पड़ा महंगा, सड़क पर की जमकर धुनाई और थूक भी चटवाया

Jehanabad News: मामला मखदूमपुर थाना क्षेत्र का है. कोचिंग से घर लौट रही एक छात्रा के साथ मनचले ने छेड़खानी शुरू कर दी. इस पर छात्रा ने जमकर बवाल काटा.

जहानाबाद: जिले के मखदूमपुर थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ दुर्व्यवहार करना एक मनचले को महंगा पड़ गया. छात्रा ने न सिर्फ उसकी जमकर धुनाई की (Jehanabad News) बल्कि उससे सरेआम थूक भी चटवाया. वहीं, अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो (Viral Video) में छात्रा द्वारा किशोर की पिटाई करते देखा जा रहा है. वीडियो में छात्रा काफी गुस्से में किशोर के ऊपर लात घूंसे बरसाते दिख रही है. इसके बाद किशोर से थूक चटवाते भी नजर आ रही है. 

छात्रा कोचिंग से अपने घर लौट रही थी

दरअसल, घटना जहानाबाद जिले के मखदूमपुर थाने के टेहटा ओपी क्षेत्र के तरहुआ गांव की है. एक छात्रा से गांव के ही एक किशोर ने छेड़खानी करते हुए उसका हाथ पकड़ लिया. इसका विरोध करते हुए छात्रा ने किशोर की अच्छे से धुनाई कर दी. बताया जा रहा है कि छात्रा कोचिंग से अपने घर लौट रही थी. इस दौरान मनचले ने उसे अकेला और कमजोर समझ कर उससे छेड़छाड़ करते हुए उसका हाथ पकड़ लिया. इस पर छात्रा का गुस्सा फूट पड़ा और किशोर की बीच सड़क पर ही पिटाई करना शुरू कर दी. इस दौरान छात्रा ने न सिर्फ लात घूंसे से पिटाई की बल्कि बीच सड़क पर किशोर से थूक तक चटवाई.

शिकायत मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस

वहीं, मारपीट और हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय ग्रामीण भी पहुंच गए. इस दौरान काफी देर तक हंगामा चलता रहा हालांकि मौजूद लोगों ने भी मनचले की पिटाई की. इस दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस मामले को लेकर टेहटा ओपी प्रभारी राकेश कुमार पप्पू ने बताया कि छात्रा कि ओर से मिली शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Bihar News: पूर्व मंत्री विक्रम कुंवर को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, नगर थाने में शिकायत कर प्रशासन को दी सूचना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget