एक्सप्लोरर

Mid Day Meal: जमुई में मिड डे मील को लेकर फिर हुआ बवाल, खाने में मिला कीड़ा, बच्चों ने नाले में फेंका भोजन

Jamui News: जमुई के प्रथामिक स्कूल में मिड डे मील में कीड़ा निकलने की यह दूसरी घटना है. स्कूली बच्चों के खाने में कीड़ा मिलने से ग्रामीण काफी नाराज हैं.

जमुई: बिहार के जमुई में एक बार फिर शिक्षा महकमा चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, एक विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना के तहत बच्चों को खाना परोसा जा रहा था. इसी बीच शनिवार को खाने में कीड़ा निकलने के बाद पूरे स्कूल में हंगामा मच गया. बच्चों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और खाना खाने से इंकार कर दिया. बता दें कि कुछ महीने पहले भी चावल में कीड़ा मिला था. मामला खैरा घाट प्रथिमिक विद्यालय झाझा का है.

मिड डे मील में कीड़ा मिलने के बाद बच्चों ने किया हंगामा

झाझा में स्कूली बच्चों को मध्याह्न भोजन में खाने के दौरान चावल में कीड़ा देखा गया. खाना में कीड़ा देखते ही बच्चे भड़क गए और विद्यालय परिसर के बाहर हंगामा करने लगे. मिड डे मील में कीड़ा मिलने के बाद बच्चों में काफी आक्रोश था. बच्चों ने मिड डे मील के भोजन को नाले में फेंक दिया. शिक्षकों के समझाने पर बच्चे शांत हुए.

प्राथमिक विद्यालय खैराघाट में पढ़ने वाले स्कूली बच्चों को एनजीओ की ओर से भोजन दिया जाता है. विद्यालय की रसोइया ने शनिवार को स्कूली बच्चों के बीच भोजन वितरित की. भोजन मिलने के बाद कुछ बच्चों ने भोजन भी किया. इस दौरान छात्र सुजीत कुमार के भोजन में मरा हुआ कीड़ा निकला, जिसके बाद स्कूली बच्चों ने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार को इसकी सूचना दी. सूचना के बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक ने सभी बच्चों को भोजन ग्रहण करने से रोक दिया. 

स्कूली बच्चों के भोजन में कीड़ा मिलने पर दर्जनों ग्रामीण स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया. स्कूली बच्चे और ग्रामीणों ने मांग की है कि एनजीओ की ओर से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है उसे बंद कर दिया जाए. विद्यालय में भोजन ग्रामीणों की उपस्थिति में बनाकर स्कूली बच्चों को दिया जाए.

भोजन में कीड़ा मिलने की होगी जांच- शिक्षा पदाधिकारी

ग्रामीणों ने बताया कि दो महीने पहले स्कूली बच्चों के भोजन में कीड़ा मिला था. प्रधानाध्यापक ने मामले की शिकायत वरीय पदाधिकारी को दी है. इस मामले को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी कपिलदेव तिवारी ने बताया कि अभी मामले की जानकारी नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि एसडीएम और बीपीआरओ से मामले की जानकारी लेकर जांच कर कार्रवाई की जाएगी. वहीं, बता दें कि ऐसा ही मामला दो महीने पहले भी झाझा के कलयुगा प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन में गुटखा का रेपर मिला था. 

ये भी पढ़ें: Bihar News: नालंदा के अजीजिया मदरसा के पुनर्निर्माण के लिए 29.78 करोड़ रुपए नीतीश सरकार ने दी मंजूरी, उपद्रवियों ने लगा दी थी आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget