एक्सप्लोरर

Dhirendra Krishna Shastri: बिहार आने से पहले बागेश्वर सरकार ने कह दी बड़ी बात, जानिए क्या है उनका पूरा कार्यक्रम

Dhirendra Krishna Shastri News: धीरेंद्र शास्त्री सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. कई लोग अर्जी लगाने के लिए इनके दरबार में पहुंचते हैं. अब पटना में कार्यक्रम होने जा रहा है.

पटना: बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) पटना आ रहे हैं. कार्यक्रम को लेकर मीडिया में खबर आई थी और अब इसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें खुद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने लोगों को बताया है कि वह 13 मई को बिहार की राजधानी पटना आ रहे हैं.

वीडियो में बिहार आने से पहले धीरेंद्र कृष्ण ने बड़ी बात कही जो आपके दिल को भी छू लेगा. उन्होंने अपने वीडियो में जनता को संदेश देते हुए भोजपुरी में कार्यक्रम की जानकारी दी है. उन्होंने भोजपुरी भाषा में कहा- "का बात बा हो रउआ, सब ठीक बानी, जुग जुग जिया... अमर होई जाईं... गोर लागीं." धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि बड़ा आनंद आएगा. हम बिहार आ रहे हैं.

कब से कब तक है कार्यक्रम?

बागेश्वर धाम के सरकार का कार्यक्रम 13 मई से शुरू हो रहा है. वह पटना आ रहे हैं. 17 मई तक पटना के गांधी मैदान में कार्यक्रम होगा. धीरेंद्र शास्त्री एक सोशल मीडिया पर इन दिनों छाए हुए हैं. धीरेंद्र शास्त्री ने काफी कम उम्र में अपनी पहचान बना ली है. लाखों लोग उनके भक्त हैं. हाल ही में हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कह कर वह खूब सुर्खियों में आए थे.

एक इंटरव्यू में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि भारत के हिंदू राष्ट्र बनने के बाद जिस प्रकार पाकिस्तान में हिंदू रहते हैं उसी प्रकार भारत में मुसलमान रह सकते हैं. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भारत हिन्दू राष्ट्र है, था और फिर घोषित होकर रहेगा. यह भी कहा था कि पाकिस्तान में रहने वाला पाकिस्तानी भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग नहीं करेगा. भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग तो हम भारतीयों को ही करनी होगी.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'नीतीश और RJD का अपना ठिकाना है नहीं, ये लोग क्या किसी को PM बनाएंगे', PK ने कर दी भविष्यवाणी!

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget