एक्सप्लोरर

70वीं BPSC की परीक्षा रद्द करने की मांग, अभ्यर्थी बोले- एक सेंटर के री-एग्जाम से नुकसान होगा

70th BPSC: पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर बीपीएससी के अभ्यर्थियों ने पटना के गर्दनीबाग में बुधवार को प्रदर्शन किया. कहा कि अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.

70th BPSC: बिहार के अलग-अलग जिलों में 13 दिसंबर को 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा हुई थी. पटना के कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा केंद्र पर हंगामे के बाद सिर्फ इसी सेंटर की परीक्षा रद्द की गई है. इस सेंटर की परीक्षा फिर से ली जाएगी. एक केंद्र पर होने वाले री-एग्जाम को लेकर बीपीएससी के अभ्यर्थी आक्रोशित हैं. बुधवार (18 दिसंबर) को कुछ अभ्यर्थियों ने पटना के गर्दनीबाग में प्रदर्शन किया. कहा कि पूरे बिहार में हुई इस (प्रारंभिक) परीक्षा को रद्द किया जाए.

अभ्यर्थियों ने कहा कि बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) इतनी बड़ी गलती क्यों कर रहा है? 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा में करीब 4.15 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे. 15 सूत्री मांगों को लेकर हंगामा करते हुए कहा कि सिर्फ 12000 अभ्यर्थियों का फिर से एग्जाम लेकर अन्य अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.

कई सेंटर पर अव्यवस्था का लगाया आरोप

अभ्यर्थियों ने अपनी मांग में अव्यवस्था का आरोप लगाया है. कहा है कि कई परीक्षा केंद्रों पर जैमर नहीं लगा था. कई सेंटर पर सीसीटीवी सही से काम नहीं कर रहा था. भागलपुर में भी परीक्षा केंद्र के कंट्रोल से इसकी जानकारी दी गई थी. कुछ अभ्यर्थियों ने कहा कि कई परीक्षा केंद्रों पर लाइट की सही व्यवस्था नहीं थी. कई जगह लेट से प्रश्न पत्र बांटे गए. अन्य जगहों पर इतना (पटना के जैसा) ज्यादा हंगामा नहीं हुआ तो क्यों उन केंद्रों की परीक्षा को रद्द नहीं किया जा रहा है?

री-एग्जाम से नुकसान की कही गई बात

दूसरी ओर अभ्यर्थियों ने यह कहा कि फिर से जो परीक्षा ली जाएगी उसका पैटर्न लगभग बराबर ही होगा. प्रश्न में भले बदलाव होगा, लेकिन पैटर्न में बदलाव नहीं होगा. हम लोग जो परीक्षा देकर आए हैं उस पैटर्न पर अगर 100 अंक का बना है तो दोबारा उसी पैटर्न पर परीक्षा देते हैं तो 130 अंक का बना देंगे. निश्चित तौर पर पैटर्न में तो बदलाव बीपीएससी नहीं करेगा तो हम लोग के लिए परेशानी होगी. अब बापू परीक्षा सेंटर के जो अभ्यर्थी फिर से परीक्षा देंगे उनके लिए आसान हो जाएगा. हम लोगों का रिजल्ट नहीं आ पाएगा, इसलिए फिर से परीक्षा होनी चाहिए. अगर बीपीएससी फिर से एग्जाम नहीं लेता है तो हम लोगों का आंदोलन उग्र होगा.

यह भी पढ़ें- Bihar Education Department: बिहार के इस जिले में प्रधानाध्यापकों का कटेगा वेतन, लिस्ट में 100 से अधिक के नाम

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप
नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'
नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'
राघोपुर हादसे के बाद पप्पू यादव का दावा, 'अब तक बाढ़ में 300 लोगों की मौत हुई, लेकिन...'
राघोपुर हादसे के बाद पप्पू यादव का दावा, 'अब तक बाढ़ में 300 लोगों की मौत हुई, लेकिन...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget