एक्सप्लोरर

बिहार मानवाधिकार आयोग पहुंची CP Gupta के निलंबन की मांग, महिलाओं के साथ बैक-टू-बैक की थी बदतमीजी

महिला एक्टिविस्ट ने आयोग के चेयरमैन को लिखे पत्र में उक्त घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि थानाध्यक्ष की ये हरकत स्वीकार करने योग्य नहीं है. साथ ही ऐसे लोगों का पुलिस सेवा में रहना भी सही नहीं है.

पटना: बार-बार महिलाओं के साथ बदतमीजी कर सुर्खियों में आ रहे पटना के सचिवालय थाना के एसएचओ सीपी गुप्ता के निलंबन की मांग बिहार मानवाधिकार आयोग पहुंच गई है. दिल्ली की एक महिला एक्टिविस्ट ने आयोग को पत्र लिख कर एसएचओ के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करने की अपील की है. दरअसल, बीते दिनों बांका में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी.

सीपी गुप्ता ने की थी बदतमीजी 

इस मामले में पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहा था. इसी क्रम में महिला एक्टिविस्ट पीड़िता के पिता के साथ पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास के बाहर पहुंचीं और मुख्यमंत्री से मिलकर पूरे मामले में कार्रवाई करने की मांग करने की बात कहने लगीं. इतने में ही एसएचओ सीपी गुप्ता वहां पहुंच गए और उन्होंने न केवल सीएम से मुलाकात कराने की बात से इनकार कर दिया, बल्कि उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया.

सचिवालय थाने के एसएचओ महिला एक्टिविस्ट को हद में रहने की धमकी दी और कहा- '' तुम औरत हो और औरत की तरह रहो.'' साथ ही उनकी अपनी टीम को, उन्हें और पीड़िता के पिता को एसएचओ ने शारीरिक रूप से धक्का देने का आदेश दिया. घटना दो अप्रैल की है. इस घटना के बाद हाल ही में एसएचओ का महिला के साथ बदसलूकी का एक और वीडियो वायरल हो गया, जो घरेलू हिंसा की शिकायत करने आई थी.

राष्ट्रीय महिला आयोग ले चुका संज्ञान

वहीं, एसएचओ का एक और वीडियो वायरल है जिसमें को निजी चैनल के पत्रकार को पीटता हुआ दिख रहा है. महिला एक्टिविस्ट ने बिहार मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन को लिखे पत्र में उक्त घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि थानाध्यक्ष की ये हरकत स्वीकार करने योग्य नहीं है. साथ ही ऐसे लोगों का पुलिस सेवा में रहना भी सही नहीं है. ऐसे में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए. पत्र में उन्होंने ये भी बताया है कि उक्त थानाध्यक्ष के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग स्वतः संज्ञान ले चुकी है.

यह भी पढ़ें -

Bettiah News: अकेली लड़की के साथ घर में घुसकर दबंगों ने की मारपीट, झोपड़ीनुमा आशियाने को भी उजाड़ा, 15 लोगों पर FIR

Motihari News: ठुमके लगाते-लगाते गोली दागने लाग कुख्यात, अब आर्केस्ट्रा में खुलेआम फायरिंग का Video हो रहा Viral

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rohini Acharya: रोहिणी आचार्य को सुबह-सुबह क्या हुआ? 'मेरे लिए जो…'
रोहिणी आचार्य को सुबह-सुबह क्या हुआ? बोलीं- 'मेरे लिए जो…'
बेगूसराय में शिक्षा अधिकारी के घर रेड, करोड़ों का कैश-गहने बरामद
बेगूसराय में शिक्षा अधिकारी के घर रेड, करोड़ों का कैश-गहने बरामद
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget