एक्सप्लोरर

अब दीपांकर भट्टाचार्य भी करेंगे पदयात्रा, बिहार सरकार के खिलाफ फूंकेंगे चुनावी बिगुल

दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि पूरे देश में जाति आधारित जनगणना हो. भाजपा को गरीबों की चिंताओं की कोई परवाह नहीं है.

Dipankar Bhattacharya: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने सोमवार को घोषणा की कि वह राज्य की कथित 'तानाशाह' राजग सरकार के खिलाफ जनमत जुटाने के लिए अगले सप्ताह बिहार के सीमांचल क्षेत्र में ‘पदयात्रा’ शुरू करेंगे. पटना में एक ‘प्रेस कॉन्फ्रेंस’ में यह घोषणा करते हुए वामपंथी नेता ने मुस्लिम बहुल और आर्थिक रूप से पिछड़े एवं बाढ़ प्रभावित उक्त क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी यह पदयात्रा एक फरवरी को अररिया जिले के फारबिसगंज से शुरू होगी और पांच फरवरी को पूर्णिया में समाप्त होगी.

'प्रशासन हमें डराने की कोशिश कर रहा है'

उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन जैसे मुद्दों के प्रति बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ‘तानाशाहीपूर्ण’ रवैया अपनाए हुए हैं. भाकपा (माले) नेता ने आरोप लगाया, ‘‘हम छात्रों की दोबारा परीक्षा की मांग में पूरी तरह से उनके साथ हैं. लाठीचार्ज के जरिए उनके विरोध को कुचलने की कोशिश की गई है. इसी तरह प्रशासन हमें डराने की कोशिश कर रहा है.’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ‘प्रगति यात्रा’ पर हैं, जिसे आतंक यात्रा कहा जाना चाहिए. अब तक उन्होंने जिन जिलों का दौरा किया है, वहां हमारे पार्टी कार्यालयों पर पुलिस की छापेमारी हुई है और छात्र संगठनों को मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने से रोकने की कोशिश की गई है. हमारा मानना ​​है कि केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी की इस तरह के दबावपूर्ण व्यवहार में नीतीश कुमार से अधिक भूमिका है.’’

भट्टाचार्य ने इस सवाल को टाल दिया कि क्या वह जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) के प्रमुख मुख्यमंत्री नीतीश को महागठबंधन में वापस लाने के पक्ष में हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैं केवल इतना कह सकता हूं कि बिहार के लोग खुद को लगभग 20 साल इस पुरानी सरकार से मुक्त करना चाहते हैं. हम लोगों के साथ खड़े हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा बिहार में सत्ता हासिल करने और नीतीश कुमार को किनारे करने की कोशिश करेगी। पार्टी ने ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) और महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) जैसे क्षेत्रीय दलों के साथ भी ऐसा ही किया है.’’

लोकसभा चुनाव में बिहार में लड़ी गई तीन सीट में से दो सीट पर पार्टी की जीत का जिक्र करते हुए भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘विधानसभा चुनाव साल के अंत में होने हैं...लेकिन अगर आपको (पत्रकारों को) लगता है कि हम अपने चुनावी प्रदर्शन के आधार पर अधिक सीट पाने के हकदार हैं, तो कृपया हमारा समर्थन करें.’’ हालांकि, उन्होंने कहा कि बिहार के मतदाताओं को मतदाता सूची में छेड़छाड़ के कथित प्रयासों के प्रति सतर्क रहना चाहिए जैसा कि लोकसभा चुनाव और महाराष्ट्र में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में देखा गया है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जरिए बिहार में किए गए जाति सर्वेक्षण को ‘फर्जी’ बताए जाने के बारे में पूछे गए सवाल को टालते हुए वामपंथी नेता ने कहा, ‘‘इस बात पर जोर देने की जरूरत है कि सरकार इस सर्वेक्षण के निष्कर्षों के मद्देनजर गरीबों को लाभ प्रदान करने में विफल रही है.’’ भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने वंचित जातियों के लिए आरक्षण का कोटा बढ़ाया था, लेकिन अदालत ने इन कानूनों को रद्द कर दिया। अब सरकार को नए कानून लाने चाहिए और इन्हें नौवीं अनुसूची में शामिल करके इनकी सुरक्षा के लिए कदम उठाने चाहिए। इसके लिए उसे उन पार्टियों को विश्वास में लेना चाहिए, जिनके लोकसभा में सदस्य हैं.’’

डोनाल्ड ट्रंप के बारे में क्या कहा?

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा, यह सुनिश्चित करने की भी आवश्यकता है कि पूरे देश में जाति आधारित जनगणना हो. भाजपा को गरीबों की चिंताओं की कोई परवाह नहीं है. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का मानना ​​है कि मंदिर बनाकर नौकरियां पैदा की जा सकती हैं.’’ वामपंथी नेता ने अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए शासनकाल में अमेरिका में ‘कठिन समय’ की भी भविष्यवाणी की. उन्होंने कहा, ‘‘ट्रंप वहां रहने वाले भारतीयों को घुसपैठिया कह रहे हैं, जो कि ठीक वैसा ही है जैसा कि भाजपा मुसलमानों के मामले में करती है. रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद लगाए गए प्रतिबंधों के बावजूद रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका भारत को दंडित कर सकता है.’’

ये भी पढ़ेंः BPSC अभ्यर्थियों ने भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे जलाया कैंडल, न्यायालय पर जताया भरोसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar News: भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
बिहार MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget