एक्सप्लोरर

CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश ने बताया- दिल्ली में क्यों फैल रहा प्रदूषण, लोगों को किया अलर्ट

Patna News: शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश पटना के ज्ञान भवन में में "इंडियन बिल्डिंग्स कांग्रेस" की 101वीं गवर्निंग काउंसिल मीट में पहुंचे थे. वहां से निकलने के बाद मुख्यमंत्री ने बातचीत की.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) शनिवार को पटना के ज्ञान भवन में "इंडियन बिल्डिंग्स कांग्रेस" की 101वीं गवर्निंग काउंसिल मीट एवं टेक्निकल सेमिनार में शामिल हुए. कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इसके बाद बातचीत में उन्होंने दिल्ली में प्रदूषण (Delhi Air Pollution) बढ़ने के कारण को लेकर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण होने का कारण बगल के राज्यों में पराली जलाना है. हम इसको लेकर पहले से ही सबको आगाह किए हैं कि पराली मत जलाइए. बिहार में भी प्रदूषण अगर फैलता है तो पहले से ही अलर्ट किया गया है.

हम कब से समझा रहे पराली मत जलाइए

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने सभी लोगों को अलर्ट किया है. मालूम हो कि मैं 2018 से ही लोगों को समझा रहा हूं कि पराली मत जलाइए. ये सब मैं आज से नहीं काफी समय से कह रहा. इस बार भी लोगों को हमने कह दिया है कि एक बार इस मामले को देख लीजिए. दिल्ली में जो प्रदूषण होता है वो बगल राज्यों में पराली जलाने के चलते होता है. इसके चलते दिल्ली, बिहार यूपी समेत कई राज्य इसके चपेट में आ जाते हैं.

सुशील मोदी के सवाल पर चले गए मुख्यमंत्री

वहीं उनसे सुशील कुमार मोदी के जेडीयू के आरजेडी में विलय होने की बात पूछी गई. मुख्यमंत्री ने कुछ जवाब नहीं दिया और वह चले गए. बता दें कि ज्ञान भवन में एक कार्यक्रम में नीतीश कुमार पहुंचे थे. वहां उनके साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा समेत कई नेता मौजूद थे. वहां उन्होंने "इंडियन बिल्डिंग्स कांग्रेस" की 101वीं गवर्निंग काउंसिल मीट एवं टेक्निकल सेमिनार का उद्घाटन कर कार्यक्रम को संबोधित किया.

अरविंद केजरीवाल ने कहा था बिहार में भी प्रदूषण

बता दें कि शुक्रवार को वायु प्रदूषण को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक प्रेस वार्ता की थी. इस दौरान उन्होंने कहा था कि बिहार के बेतिया, मोतिहारी और अन्य जिले में भी प्रदूषण है. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि बिहार के इन जिलों में तो दिल्ली में या फिर बिहार में पराली जलाने से धुआं नहीं जाता है. पूरे उत्तर भारत में हवा की स्थिति खराब है. इससे आपस में मिलकर निपटना होगा.

पराली जलाने वालों के खिलाफ लिया जाएगा एक्शन

बता दें कि दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण के कारण लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो गया है. पंजाब में पराली जलाने के कारण दिल्ली, एनसीआर के इलाके में भारी प्रदूषण फैल रहा. हालांकि इस मामले को लेकर पंजाब प्रशासन ने पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ एक्शन लेने की भी बात कही है.

यह भी पढ़ें- Gaya: छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! बिहार की ये यूनिवर्सिटी 4 साल में भी नहीं करा पाती PG, इस बार भी परीक्षा लंबित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, 11 प्रमुख स्थलों की सुरक्षा BSAP के हवाले
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, 11 प्रमुख स्थलों की सुरक्षा BSAP के हवाले
बेगूसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बेगूसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
CM सम्राट चौधरी ने छात्रों के वापस लिए केस, तेजस्वी यादव बोले- 'हमने सरकार को...'
CM सम्राट चौधरी ने छात्रों के वापस लिए केस, तेजस्वी यादव बोले- 'हमने सरकार को...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget