एक्सप्लोरर

'चिराग पासवान करेंगे आंदोलन', CM नीतीश पर जोरदार हमला, कहा- बंटवारे की राजनीति करते हैं नीतीश कुमार

Bihar Budget Session 2023: सोमवार से बजट सत्र की शुरुआत है. चिराग ने बताया है कि वो छात्रों के मुद्दे को लेकर आवाज उठाएंगे. कहा है कि नीतीश कुमार दलितों को भी धोखा दे रहे हैं.

पटना: राजधानी पटना में सोमवार को बिहार विधान सभा का बजट सत्र शुरू है. इस दौरान सांसद चिराग पासवान ने पीसी की. उन्होंने कहा कि हमारी नजर बिहार के बजट सत्र पर भी है. बिहारियों के लिए बजट में क्या क्या वादे होंगे उस पर नजर होगी. कहा कि आज का उनका विषय अनुसूचित जाति जनजाति के छात्रों का है. अनुसूचित जाति जनजाति के छात्रों को स्कॉलरशिप मिलती है. पहले छात्र को पूरी राशि मिलती थी अब उन राशियों में बदलाव कर दिए गए हैं. बिहार सरकार दलितों के साथ धोखा कर रही है. नीतीश कुमार बंटवारे की राजनीति कर रहे हैं.

दलितों की हत्या पर मुख्यमंत्री खामोश

चिराग ने कहा कि केंद्र सरकार ने भी कई बदलाव किए हैं. फ्रीशिप कार्ड के जरिए छात्र के खाते में सीधे पैसे आएंगे. चिराग बोले कि मौजूदा बिहार सरकार दलित विरोधी है, अनुसूचित जाति जनजाति विरोधी है. नीतीश कुमार दलित विरोधी सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं. अनुसूचित जाति जनजाति से आने वाले लोगों को टारगेट किलिंग कर मारा जा रहा है. दलित युवा युवती के साथ निर्मम हत्या, दुष्कर्म के मामले आ रहे हैं, इस पर एक ओर मुख्यमंत्री खामोश हैं तो वहीं दूसरी ओर 2020 चुनाव से पहले मुख्यमंत्री एक योजना लेकर आते हैं कि दलित परिवारों के अंदर अगर किसी की हत्या होगी तो एक सदस्य को सरकारी नौकरी और चार लाख का मुआवजा मिलेगा.

मुख्यमंत्री जनता को गुमराह कर रहे

आगे कहा कि आए दिन दलित परिवार के सदस्य की हत्या हो रही है, लेकिन लोगों को उचित अधिकार नहीं मिलता है. मुख्यमंत्री ने बिहार में बंटवारे की राजनीति की है. जो मुख्यमंत्री बंटवारे की राजनीति कर रहे हैं, वह पूर्णिया में संविधान बचा रहे थे. इस देश में कभी संविधान की हत्या नहीं हो सकती है. ऐसी बातें मुख्यमंत्री की सोच को दर्शाती है. बिहार और बिहारियों के ज्वलंत विषय पर चर्चा करने की बजाय मुख्यमंत्री जनता को गुमराह करते हैं.

छात्रों के हित के लिए करेंगे आंदोलन

छात्रवृत्ति छात्रों के खाते में जाने की वजह है कि ये हर जगह जाती है. केंद्र के पैसे को सरकार इस्तेमाल नहीं कर पाती है. बिहारियों को बरगलाने और भ्रमित करने के लिए नीतीश विशेष राज्य के दर्जे की मांग करते हैं. चिराग बोले कि वह छात्रों के हित को लेकर भी बड़े आंदोलन करेंगे. चिराग ने संभावनाएं जताई है कि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ हो सकते हैं. महागठबंधन की रैली का एक ही उद्देश्य था, वो बस पीएम मोदी को नीचा दिखाना चाहते थे.

यह भी पढ़ें- Chhapra Mubarakpur Case: छपरा लिंचिंग केस में मुख्य आरोपी विजय यादव गिरफ्तार, SIT की टीम ने 24 दिनों बाद दबोचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर
'चंदा चोर और पेपर लीक वाले BJP दफ्तर में रहते हैं', तेजस्वी के वीडियो से बवाल!
'चंदा चोर और पेपर लीक वाले BJP दफ्तर में रहते हैं', तेजस्वी के वीडियो से बवाल!
BBOSE के डिप्टी डायरेक्टर के 3 ठिकानों पर रेड, पटना से बेगूसराय तक हड़कंप
BBOSE के डिप्टी डायरेक्टर के 3 ठिकानों पर रेड, पटना से बेगूसराय तक हड़कंप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget