एक्सप्लोरर

BPSC TRE- 3 सप्लीमेंट्री रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री के आवास का किया घेराव, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

बीपीएससी शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण यानी बीपीएससी टीआरई 3 के सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी पटना की सड़कों पर उतर आए हैं. सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है.

BPSC TRE-3: बीपीएससी TRE-3 सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग को लेकर धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव किया. घेराव करने पहुंचे अभ्यर्थियों ने मांग की कि जो टीआरई-3 की परीक्षा हुई है, उसका सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी किया जाए. बिहार सरकार आंकड़ों का खेल खेल रही है और हम लोगों के भविष्य को बर्बाद कर रही है. 

अभ्यर्थियों का पटना में जोरदार हंगामा

अभ्यर्थियों ने कहा है कि जब सदन के अंदर शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह अभ्यर्थी एलिजिबल नहीं है तो आज हम अपनी मांग को लेकर उनके आवास पहुंचे थे. मंत्री आवास में तो नहीं है, लेकिन हमारे पांच प्रतिनिधिमंडल को मंत्री ने विभाग में मिलने के लिए बुलाया है. हम मांग करते हैं कि जो पद खाली है, उस पर सप्लीमेंट्री रिजल्ट देकर हमें जॉइनिंग कराया जाए.

दरअसल बीपीएससी शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण यानी बीपीएससी टीआरई 3 के सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी पटना की सड़कों पर उतर आए हैं. गुरुवार को पटना में बीपीएससी छात्रों ने बिहार विधानसभा के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किया. आज शुक्रवार को भी इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बीपीएससी छात्र शामिल हुए और नारे लगाते नजर आए.

'बीपीएससी टीआरई 3 सप्लीमेंट्री रिजल्ट नहीं होगा'

उधर सदन में शिक्षा मंत्री ने साफ कर दिया कि बीपीएससी टीआरई 3 का सप्लीमेंट्री रिजल्ट नहीं होगा. जो बची हुई वैकेंसी है वो टीआरई-4 में जोड़ दी जाएगी. शिक्षा मंत्री के इस बयान पर अभ्यर्थी नाराज हैं और उन्हें उनका भविष्य अंधकार में डूबता नजर आ रहा है. यही वजह है कि बजट सत्र के दौरान छात्र अपनी मांगों पर अड़े हैं, लेकिन सरकार ने अपना रुख साफ कर दिया है. अब देखना ये है कि चुनावी साल में छात्रों की ये नाराजगी सरकार कैसे खत्म करेगी. 

ये भी पढ़ें: 'अपने गिरेबान में झांके', नीरज कुमार ने 1997 और 2002 की दिलाई याद, कहा- खुद कितने राष्ट्रवादी हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget