एक्सप्लोरर

Manoj Jha Row: मनोज झा के लिए सुरक्षा की मांग पर नीरज कुमार बबलू ने RJD पर ली चुटकी, कहा- 'Z श्रेणी' मिले

Neeraj Kumar Singh Bablu Statement: आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मनोज झा के बयान का समर्थन किया है. इस पर पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने लालू यादव पर निशाना साधा.

सुपौल: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (RJD Supremo Lalu Prasad Yadav) ने मनोज झा के बयान को सही ठहराया था. अब इस बयान पर पूर्व मंत्री सह बीजेपी विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू (BJP MLA Neeraj Kumar Singh Bablu) ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने शुक्रवार को कहा लालू प्रसाद यादव के ही इशारे पर राज्यसभा सांसद मनोज झा ने विशेष सत्र के दौरान भाषण के दौरान 'ठाकुर' पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मनोज झा को वाई नहीं बल्कि जेड श्रेणी की सुरक्षा मिले, इसका हम समर्थन करते हैं.

लालू यादव पर बरसे नीरज

सुपौल जिले के छातापुर विधानसभा से बीजेपी विधायक सह बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रहे नीरज कुमार बबलू शुक्रवार (28 सितंबर) को छातापुर प्रखंड मुख्यालय पहुंचे थे. यहां पत्रकारों बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हम शुरू से कह रहे थे कि यह मनोज झा नहीं बोल रहे हैं बल्कि उनके माध्यम से लालू जी षड्यंत्र के तहत बयान दिलवा रहे हैं, जो अब सामने आ गया है. लालू प्रसाद यादव का समर्थन इस बात को स्पष्ट करता है. 

यह बयान समाज को तोड़ने वाला है- नीरज कुमार बबलू 

बीजेपी विधायक ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के ही इशारे पर मनोज झा ने राज्यसभा में भाषण में दिया है. यह बयान समाज को तोड़ने वाला है. उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि मनोज झा कौन हैं? लेक्चर हैं प्रोफेसर हैं? लेकिन पढ़े-लिखे व्यक्ति ऐसे बयानबाजी करते हैं. वहीं, उन्होंने मनोज झा को लालू यादव के चाकरी करने वाला नेता बताया. नीरज कुमार ने कहा कि राज्यसभा की सदस्यता मनोज झा की समाप्त होने वाली है. पुनः कैसे फिर उनकी सदस्यता बहाल होगी, उसके जुगाड़ में लगे हैं. ऐसे बयान देकर षड्यंत्र की जा रही है. 

'राजपूत और ब्राह्मण को लड़ाने में जुटे'

पूर्व मंत्री ने कहा कि लालू प्रसाद यादव पहले कहते थे कि 'भूरा बाल समाप्त करो' अब राजपूत और ब्राह्मण को लड़ाने में जुटे हैं. उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है. बता दें कि आरजेडी के प्रवक्ता ऋषि मिश्रा ने मनोज झा को Y श्रेणी की सुरक्षा देने की मांग की थी. इस मांग पर नीरज कुमार सिंह बबलू ने उन्हें Z श्रेणी की सुरक्षा देने की बात कही है.

ये भी खबरें पढ़ें: Mukesh Sahni: नवादा में मुकेश सहनी महागठबंधन पर नरम और NDA पर गरम, चुनाव में अलायंस को लेकर दिए संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget