एक्सप्लोरर

बिहार में अवैध शराब से लदे वाहन ने होमगार्ड को कुचला, मौके पर हुई मौत

शराब तश्करों ने चेकिंग में खड़े होम गार्ड के जवान को रौंद डाला, मौके पर हीं एक होम गार्ड के जवान की मौत हो गयी, जबकि दूसरे का इलाज बायसी स्वास्थ केंद्र में चल रहा है.

पूर्णिया : बड़ी खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां बंगाल बिहार सीमा पर बने बायसी दालकोला चेक पोस्ट पर शराब तश्करों ने चेकिंग में खड़े होम गार्ड के जवान को रौंद डाला, मौके पर हीं एक होम गार्ड के जवान की मौत हो गयी, जबकि दूसरे का इलाज बायसी स्वास्थ केंद्र में चल रहा है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बायसी दालकोला चेक पोस्ट पर शराब से लदा बोलेरो बि आर 07 पी 2784 दालकोला की ओर से रॉग साइड में पूर्णिया की ओर तेज रफ़्तार में भाग रही थी, इसी क्रम में दालकोला चेक पोस्ट के होमगार्ड जब रोकने का कोशिश की तो होमगार्ड को ही गाड़ी से रौंद डाला. मौके पर होमगार्ड के जवान की मौत हो गई और एक होमगार्ड जवान बुरी तरह से घायल हो गए.

मौके पर मौजूद दूसरे होमगार्ड के जवान ने बताया कि जब बोलेरो तेज़ रफ़्तार में उल्टी दिशा से आ रही थी तब वो लोग चेक पोस्ट पर खड़े थे. मृतक होमगार्ड वही बैठा अलाव ताप रहा था. गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज़ थी कि वो वहीं खड़ा अपनी मौत को आते देखता रह गया.

टक्कर मारने के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर वही अटक गई. इस बीच गाड़ी छोड़ ड्राइवर फरार हो गया. पुलिस ने शराब से लदा बेलोरो को जप्त कर लिया है और बायसी थाना ले जाया गया है. आरोपी मौके से फरार है.

शराब बंदी कानून लागू होने के बाद लगातार बंगाल से तस्करी जारी है, जिसके लिए पुलिस भी लगतार अभियान चला रही है.लेकिन तश्करों की हिम्मत भी सातवें आसमान पर है. एक तो पुलिस कर्मियों की किल्लत ऊपर से यूं शराब तस्करी के कारण जवान की जान जाना पुलिस के लिए परेशानी का सबब है.

मृतक होम गार्ड जवान की पहचान फलका थाना के चंदवा भगहा गांव के 32 वर्षीय गणेश पासवान के रूप में हुई है. वहीं‌ घायल होम गार्ड जवान का नाम बिद्यानंद कुमार है, जो राज घाट, बी कोटी के रहने वाले है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget