एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार में 'लू' को लेकर मौसम विभाग ने पांच दिनों तक जारी किया अलर्ट, टूटा गर्मी का रिकॉर्ड

Bihar Heat Wave: बिहार में इन दिनों काफी गर्मी पड़ रही है. कई जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है. वहीं, इसे देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

पटना: बिहार में आज से अगले पांच दिनों तक गर्मी (Bihar Heat Wave) से राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विज्ञान पटना केंद्र के अनुसार 16 अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल तक अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें बिहार के कई जिलों में भीषण गर्मी के साथ लू चलने की संभावना है. मौसम विभाग (Bihar weather) ने लू से बचाव के लिए सावधानी बरतने का निर्देश जारी किया है. हालांकि पिछले पांच दिनों से राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं और प्रतिदिन तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. मौसम विभाग ने आगे भी तापमान में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं.

मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मौसम विभाग ने आज पटना और सुपौल जिले के एक-दो स्थानों पर भीषण गर्मी के साथ 'लू' चलने और उष्ण गर्मी की चेतावनी दी गई है तो 17 अप्रैल को बिहार के उत्तर पूर्व भाग के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार जिले और दक्षिण बिहार के कई जिलों में भीषण गर्मी के साथ उष्ण लहर और एक-दो स्थानों पर लू चलने की चेतावनी दी गई है.

इन जिलों में अलर्ट

वहीं, 18 अप्रैल को भी मौसम विभाग ने सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना जताई है. 19 अप्रैल को बिहार के दक्षिणी भाग में औरंगाबाद, गया, कैमूर, बक्सर, पटना, जहानाबाद, नालंदा में तापमान में काफी बढ़ोतरी के साथ उष्ण लहर और लू चलने की चेतावनी दी गई है. 20 अप्रैल को बिहार के दक्षिण मध्य भाग के पटना, नालंदा, गया, जहानाबाद, शेखपुरा, बेगूसराय और लखीसराय जिला के एक दो स्थानों पर लू चलने तथा सभी जिलों में तापमान में बढ़ोतरी के साथ भीषण गर्मी की चेतावनी दी गई है.

 शनिवार को औरंगाबाद और पटना सबसे गर्म जिला रहा 

मौसम विभाग ने सभी जिलों के लोगों को लू और गर्मी से बचने के निर्देश दिए हैं और  बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है. बीते शनिवार को पूरे बिहार में औसतन तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रहा है जबकि राजधानी पटना और औरंगाबाद जिला काफी गर्म जिला रहा. शनिवार को सबसे अधिक तापमान औरंगाबाद में 43 डिग्री सेल्सियस रहा तो राजधानी पटना में 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा, कैमूर जिले के डेहरी में भी 42.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा.

ये भी पढ़ें: Atiq Ahmad and Ashraf Shot Dead: अतीक हत्याकांड पर गिरिराज सिंह ने पूछा- 'क्या विपक्ष के राज खोलने वाला था अतीक'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget