एक्सप्लोरर

Bihar By Poll 2024: ललन सिंह ने सांसद सुरेंद्र यादव को बताया 'दानव', कहा- बेलागंज को मुक्त कराना है

Lalan Singh: ललन सिंह ने बेलागंज में उपचुनाव प्रचार के दौरान कहा कि बहुत दिनों तक आपलोगों ने बेलागंज में गुलामी सही है. इसलिए दानव से बेलागंज को मुक्त कराना है.

 Lalan Singh called On Surendra Yadav: गया के दो विधानसभा इमामगंज और बेलागंज में 13 नवंबर को उपचुनाव होना है. इसे लेकर एनडीए और महागठबंधन के जरिए चुनाव प्रचार और जनसभाएं की जा रही हैं. सोमवार को बेलागंज में एक चुनावी जनसभा में केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्री ललन सिंह ने बिना नाम लिए जहानाबाद सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव को दानव बताया है. कहा कि बहुत दिनों तक आपलोगों ने बेलागंज में गुलामी सही है. इसलिए दानव से बेलागंज को मुक्त कराना है.

ललन सिंह ने गिनवाए सीएम नीतीश के काम 

ललन सिंह ने कहा कि हमलोग चुनाव प्रचार करने आए हैं. बेलागंज के बाबा कोटेश्वर स्थान में माथा टेककर इस दानव से मुक्ति दिलाएंगे. बेलागंज को दानव से मुक्त कराने की जरूरत है. 20 साल पहले बिहार में क्या था? न सड़क थी, न बिजली थी और न कानून व्यवस्था थी. नीतीश कुमार ने हमे विभाग दिया और उस दौरान नहर, सड़क बनवाया. नीतीश कुमार ने हमें काम दिया था और जिसे हमने करवाया.

नीतीश कुमार बिहार में 20 साल से मुख्यमंत्री हैं. 19 साल हुआ है, जिसमें एक साल जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया. उस हिसाब से 18 साल और 2025 में 20 साल पूरा हो जाएगा. जहानाबाद सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव को दानव बताते हुए कहा कि उनके गुरु पति और पत्नी हैं. जो बिहार में चारा घोटाला अलकतरा घोटाला सहित कई घोटालों में रहे हैं. राजा ही चोरी करने लगा था.

लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा कि चारा घोटाला में सजा मिली है, अब आराम से घर में बैठकर प्रवचन दे रहे हैं. पति पत्नी के राज में बिहार का बजट 25 हजार करोड़ रुपया हुआ करता था, जो मार्च आते–आते 17 हजार करोड़ पर सिमट जाता था. नीतीश कुमार के राज में 2 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट है. जिसको जनता ने भरोसा दिया कि आप बिहार का खजाना की रक्षा कीजिए. हमारे लिए विकास कीजिए. उसी खजाना को राजा ने लूट लिया.

जेडीयू आरजेडी में होगी सीधी टक्कर

लालू यादव ने इतिहास बनाया है. नीतीश कुमार के राज्य में किसी को डरने की जरूरत नहीं है. सीना ठोककर कहिए कि तुमको वोट नहीं देंगे, जो बिगाड़ना है बिगाड़ लो. वहीं सभा को संबोधित करते हुए जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि बेलागंज की जनता पहले बाप का झोला ढोया है. अब बेटा का भी झोला ढोएगा क्या? इस बार ऐसा तीर चलाइए कि लालटेन चकनाचूर हो जाए. तभी लंपट राजनीत खत्म होगी. बेलागंज से जेडीयू प्रत्याशी पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी हैं. वहीं आरजेडी से सुरेंद्र प्रसाद यादव के बेटा विश्वनाथ कुमार सिंह चुनावी मैदान में हैं.

ये भी पढ़ेंः Chhath 2024: बिहार में छठ पर नया आलू 100 रुपये तो अगस्त का फूल 800 रुपये किलो, खरीदने में छूठ रहे पसीने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget