एक्सप्लोरर

बिहारः अवैध तरीके से बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर हमला, वाहन जब्त, कई लोगों पर FIR

Bihar Crime: इस मामले में पुलिस ने अवैध तरीके से बालू उत्खनन कर बेचने, पुलिस पर जानलेवा हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है.

औरंगाबादः पौथु थाना क्षेत्र के सइरा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर अवैध तरीके से बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ने गई पुलिस पर रविवार को ग्रामीणों ने ईंट पत्थर और डंडे से हमला कर दिया. हमले में कुछ पुलिस जवानों के घायल होने की भी बात कही जा रही है. पौथु थाने के एएसआई अलखदेव पांडेय के बयान पर सइरा के आठ ग्रामीणों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.

सरकार के दिशा-निर्देश पर पौथु थाने की पुलिस द्वारा बालू के धंधेबाजों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान बरही बाजार में गस्ती कर रही पुलिस को सूचना मिली कि मदार नदी से एक ट्रैक्टर अवैध तरीके से बालू उत्खनन कर आ रहा है. पुलिस की टीम बराही बाजार से सइरा गांव पहुंची. पुलिस की गाड़ी को देखते ही ट्रैक्टर का चालक गाड़ी लेकर भागने लगा. इस क्रम ट्रैक्टर चालक ने बालू को आसपास ही गिराकर ट्रैक्टर लेकर भागने की कोशिश करने लगा जिससे उसकी गाड़ी नाले में फंस गई.

एक्टिव हुई पुलिस तो फरार हो गए सभी ग्रामीण

ट्रैक्टर के फंसते ही चालक फरार हो गया. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को नाले से निकाला और उसे लेकर थाने जा ही रही थी कि ग्रामीणों ने पुलिस की टीम पर ईंट, पत्थर और डंडे से जानलेवा हमला कर दिया. ग्रामीणों के हमले के बाद पुलिस जब एक्टिव हुई तो कार्रवाई होता देख ग्रामीण भाग गए. उसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया.

इस मामले में पुलिस ने अवैध तरीके से बालू उत्खनन कर बेचने, पुलिस पर जानलेवा हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है. ट्रैक्टर के चालक और मालिक, सइरा गांव के ग्रामीण सुनील तिवारी, अवधेश तिवारी, धीरज तिवारी, पवन तिवारी, विक्की तिवारी, राजेश्वर यादव और सौरभ तिवारी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.

यह भी पढ़ें-

Bihar Politics: तेजप्रताप यादव ने बनाया अपना संगठन, BJP ने कहा- परिवार में न्याय नहीं कर सके लालू यादव

Bihar Flood: बिहार में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए आज आएगी केंद्रीय टीम, क्षति का करेगी आकलन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह जेल से कब आएंगे बाहर? नहीं भरा जा सका बेल बॉन्ड, आया ये अपडेट
अनंत सिंह जेल से कब आएंगे बाहर? नहीं भरा जा सका बेल बॉन्ड, आया ये अपडेट
CM पद पर फैसले से पहले BJP के मंत्री का बड़ा बयान, 'अगर सम्राट चौधरी को नीतीश कुमार...'
CM पद पर फैसले से पहले BJP के मंत्री का बड़ा बयान, 'अगर सम्राट चौधरी को नीतीश कुमार...'
Bihar Next CM: 'सम्राट चौधरी ही नीतीश कुमार के…', अगले CM को लेकर NDA के इस नेता का बड़ा खुलासा
'सम्राट चौधरी ही नीतीश कुमार के…', अगले CM को लेकर NDA के इस नेता का बड़ा खुलासा
बिहार: नीतीश कुमार जिस आरोप से बचे थे उस पर प्रशांत किशोर ने दी प्रतिक्रिया, जानिए क्या कुछ कहा
बिहार: नीतीश कुमार जिस आरोप से बचे थे उस पर प्रशांत किशोर ने दी प्रतिक्रिया, जानिए क्या कुछ कहा

वीडियोज

महायुद्ध के 20 दिन...20 महा-सनसनी
दुनिया में आने वाला तेल संकट..कैसे निपटेगा भारत?
युद्ध के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट
Iran Israel War: ईरान ने किया तेल-गैस पर हमला, दुनिया में हाहाकार | World War3 | Trump | PM Modi
Iran Israel War: तेल की आग में जला मिडिल ईस्ट! | Donald Trump | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के खिलाफ ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी ने उठाया बड़ा कदम, कहा- अगर होर्मुज स्ट्रेट में इस तरह हस्तक्षेप...
ईरान के खिलाफ ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी ने उठाया बड़ा कदम, कहा- अगर होर्मुज स्ट्रेट में इस तरह...
UP News: यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी
यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी
भारती सिंह ने व्लॉग में रिवील किया बेटे काजू का चेहरा, वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोला जैसा दिखता है
भारती सिंह ने व्लॉग में रिवील किया बेटे काजू का चेहरा, वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोला जैसा दिखता है
B-2 और B-52 बॉम्बर, अपाचे हेलिकॉप्टर... अमेरिका ने ईरान की कैसे की घेराबंदी, रक्षा सचिव हेगसेथ ने बताई एक-एक डिटेल
B-2 और B-52 बॉम्बर, अपाचे हेलिकॉप्टर... अमेरिका ने ईरान की कैसे की घेराबंदी, रक्षा सचिव हेगसेथ ने बताई एक-एक डिटेल
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
यूपी में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती शुरू, 26 मार्च तक करें आवेदन;जानें प्रक्रिया
यूपी में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती शुरू, 26 मार्च तक करें आवेदन;जानें प्रक्रिया
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
Embed widget