एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'तकरार' के बीच उपेंद्र कुशवाहा से मिलने पहुंचे RJD नेता, वजह पूछने पर कही ये बात

आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि व्यक्तिगत मुद्दे को लेकर मुलाकात की है. पहले से हमारे संबंध हैं. इसे राजनीति से जोड़कर देखना सही नहीं है. हालांकि, दोनों राजनीति से जुड़े हैं, तो कुछ राजनीतिक बातें भी हुईं.

पटना: सूबे में जारी सियासी उथल-पुथल के बीच शनिवार को आरजेडी (RJD) प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी (Mrityunjay tiwari) ने जेडीयू (JDU) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) से मुलाकात की. मुलातक के बाद फिर एक बार कयासों का दौर शरू हो गया है. हालांकि, कुशवाहा ने इस मुलाकत को निजी मुलाकात बताया है. आरजेडी प्रवक्ता से मुलाकात पर प्रतिक्रिया देते हर कुशवाहा ने कहा कि उनसे हमारा व्यक्तिगत रिश्ता है. मैं जब केंद्र में मंत्री था तब भी वे आते थे और मुलाकात करते थे. कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए बुलाते थे तो मैं आता था और उद्घाटन करता था. ऐसे में हमारा रिश्ता दूसरा है. इसे किसी और तरह से देखने की कोई जरूरत नहीं है. 

तेजस्वी यादव पर साधा निशाना 

जातीय जनगणना के संबंध में कहा, " आरजेडी समेत सभी पार्टियों ने जातीय जनगणना को कॉमन मुद्दा बनाया है. ऐसे में स्वाभाविक है कि सभी साथ रहेंगे और साथ देंगे." तेजस्वी यादव पर हमला बोलते उन्होंने हुए कहा कि पहले भी बैठक करके ही बातें तय हुई हैं. उन्हें बैठक से इतनी दिक्कत थी तो प्रधानमंत्री से मिलने क्यों गए थे. उस वक्त कहते कि मुख्यमंत्री खुद सक्षम हैं. वो अकेले जाएं. 

Bihar News: दहेज में 15 लाख नहीं मिलने पर फिरा दारोगा का सिर, मारकर कर पत्नी को घर से निकाला, केस दर्ज

मुख्यमंत्री सबकी राय मानते हैं अहम

कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा चाहते हैं कि अगर कोई वैसा मुद्दा है, जिसमें बैठक कर बातचीत की जरूरत है, सबके राय की जरूरत है तो उसमें बातचीत जरूर की जाए. सभी पार्टी का कंसेंट लेना वो जरूरी मानते हैं. इस बीच ये कह देना कि आदेश जारी कर देना चाहिए. ये सही थोड़ी है. जातीय जनगणना के मुद्दे पर सभी सहमत हैं. मुख्यमंत्री ने कह भी दिया है कि सर्वदलीय बैठक होगी. बैठक में निर्णय लेकर राज्य में जातीय जनगणना कराई जाएगी. ये मामला ऐसा है ही नहीं कि इसपर राजनीति हो. ये राज्य की जनता की हित से जुड़ा मामला है. अब अगर इसपर कोई राजनीति कर रहा है तो उसपर क्या कहा जा सकता है. 

बीजेपी के प्रति दिखाई नरमी

बीजेपी की ओर से देर किए जाने के संबंध में उन्होंने कहा कि ये कहना अभी मुनासिब नहीं है. देरी हो रही हम ऐसा नहीं कह सकते कोरोना का दौर है, ऊपर से कई राज्यों में चुनाव भी है, तो इन सभी बातों को देखना होगा. बहुत देर हो रही ये कहना ठीक नहीं होगा.

इधर, कुशवाहा से मुलाकात के बाद आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि व्यक्तिगत मुद्दे को लेकर मुलाकात की है. पहले से हमारे संबंध हैं. इसे राजनीति से जोड़कर देखना सही नहीं है. हालांकि दोनों राजनीति से जुड़े लोग हैं तो कुछ राजनीतिक बातें भी हुईं लेकिन उसके कोई मायने नहीं हैं. जातीय जनगणना पर जो उन्होंने अपना स्टैंड रखा है वो बिल्कुल सही है. 

यह भी पढ़ें -

Tej Pratap Yadav News: तेज प्रताप यादव ने विभा देवी को नियुक्त किया विधायक प्रतिनिधि, कुख्यात अशोक यादव की हैं पत्नी

CM नीतीश पर RJD में रार! जगदानंद सिंह ने दिया 'प्यार' तो तेजस्वी ने लगाई 'फटकार', कहा- गलतफहमी मत पालें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
बिहार: 73 लाख किसानों के लिए खुशखबरी, इस तारीख को आएगी PM किसान सम्मान निधि की राशि
बिहार: 73 लाख किसानों के लिए खुशखबरी, इस तारीख को आएगी PM किसान सम्मान निधि की राशि
Bihar LPG Crisis: घरेलू गैस को लेकर बिहार में क्या है ताजा हालात? नीतीश सरकार ने दिया बड़ा अपडेट
घरेलू गैस को लेकर बिहार में क्या है ताजा हालात? नीतीश सरकार ने दिया बड़ा अपडेट
बिहार में LPG सिलेंडर की कालाबाजारी के बीच बड़ी कार्रवाई, हिरासत में 2 लोग, इस जिले में हड़कंप
बिहार में LPG सिलेंडर की कालाबाजारी के बीच बड़ी कार्रवाई, हिरासत में 2 लोग, इस जिले में हड़कंप

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget