एक्सप्लोरर

मोहन भागवत के बयान से बिहार में सियासत तेज, लोकसभा चुनाव जीतने के लिए क्या है पार्टियों का प्लान?

Lok Sabh Elections 2024: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने यह कहा है कि समाज में बंटवारे का फायदा दूसरों ने उठाया. बाहरी देशों से आए लोगों ने यहां पर राज किया. अगर समाज संगठित होता तो कोई आंख न उठा पाता.

पटना2024 में लोकसभा चुनाव होना है लेकिन अलग-अलग पार्टियों के नेता तैयारी में जुट गए हैं. पार्टी का प्लान भी शुरू है कि किस तरह इसके लिए तैयारी की जाए. बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में इन दिनों पिछड़ा और अति पिछड़ों की राजनीति जोरों पर हो गई है. सभी पार्टियां पिछड़ा और अति पिछड़ों की नाव पर सवार होकर लोकसभा चुनाव को पार करना चाहती हैं. मोहन भागवत के एक बयान से बिहार में सियासत तेज हो गई है.

बता दें कि बिहार में इन दिनों जाति आधारित गणना चल रही है. इस गणना से नीतीश और लालू दोनों को लगता है कि बिहार में पिछड़ी आबादी 50 से 52 फीसद के बीच है. अगर जाति जनगणना में ओबीसी की आबादी 40, 45 या 50 फीसद हुई तो बिहार में पिछड़ा आरक्षण 27 फीसद से बढ़ाने की राजनीति शुरू होगी. ऐसे में बीजेपी के लिए मुसीबत खड़ी होगी और इसका पूरा फायदा महागठबंधन को मिलेगा. कहा जा रहा है कि बिहार में जातीय जनगणना 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी को देखते हुए सोची-समझी रणनीति के तहत हो रहा है.

मुंबई में मोहन भागवत ने दिया बयान

बीजेपी रणनीति को समझ रही है. यही कारण है कि बिहार में जब जाति आधारित गणना की बैठक हुई थी तो उस समय वह सरकार में थी और नहीं चाहते हुए भी समर्थन करना पड़ा था. अब जब बिहार के कई मंत्री और नेता ओबीसी को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं तो आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी ओबीसी वोटरों को अपने पक्ष में करने का बयान देकर विरोधियों के मंसूबों को फेल करने में जुट गए. मोहन भागवत ने रविवार को मुंबई में संत रविदास की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि समाज में बंटवारे का फायदा दूसरों ने उठाया. बाहरी देशों से आए लोगों ने यहां पर राज किया. अगर समाज संगठित होता तो कोई आंख न उठा पाता.

मोहन भागवत ने यह भी कहा था कि क्या हिंदू समाज के नष्ट होने का भय है. इस सवाल का जवाब कोई पंडित या ब्राह्मण नहीं दे सकता है. इसे आपको खुद महसूस करना होगा. जब हर काम समाज के लिए है तो फिर ऊंच-नीच की बात कैसे हो सकती है. भगवान की नजर में सब बराबर है. कोई जाति-वर्ण में नहीं बंटा है, लेकिन श्रेणियां पंडितों ने बनाई है. आरएसएस प्रमुख ने कहा था कि संत रविदास और बाबा साहेब आंबेडकर ने समाज में समता के लिए काम किया है.

देश में ओबीसी पॉलिटिक्स शुरू: कांग्रेस

बिहार प्रदेश के कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने कहा कि देश में एक बार फिर ओबीसी पॉलिटिक्स जोर मार रहा है. जिस तरह से बिहार के शिक्षा मंत्री का बयान आया या इस तरह के अलग-अलग जो बयान आ रहे हैं ये कोई धर्म सुधार आंदोलन नहीं हो रहा है. यह ऐसा इसलिए हो रहा है कि ओबीसी वोट को गोलबंद किया जा सके. ऐसे में बीजेपी पीछे न रह जाए इसलिए आरएसएस से यह बयान दिलवाया गया है. मोहन भागवत बीजेपी के टूल किट हैं जिनका काम है समाज में  जहर बोना.

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि देश संविधान से चलता है न कि मोहन भागवत के बयान से. यह लोग जाति की बात करके नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं जिसे जनता देख रही है. जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली है.

जनता दल युनाइटेड के प्रवक्ता सह विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने गीता में लिखा है कि मनुष्य के गुण और कर्म जाति के आधार पर बांटे गए हैं. मोहन भागवत इस तरह का बयान देकर समाज मे जहर बोने का काम कर रहे हैं, लेकिन अभी तक के रिकॉर्ड में देखा गया है कि बिहार में जब-जब लोकसभा या विधानसभा का चुनाव हुआ है तो जाति के आधार पर ही वोटिंग होती रही है.

यह भी पढ़ें- उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, JDU नीतीश की पार्टी नहीं, शरद यादव को धकिया कर हथिया लिया, ललन सिंह को लेकर खोला राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को बेमतलब…'
प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को बेमतलब…'
CJP Protest: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री को…'
प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री को…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget