एक्सप्लोरर

Bihar News: समस्तीपुर में ई-रिक्शा चालक की हत्या से इलाके में सनसनी, नदी किनारे मिली लाश

Samastipur News: मामला रोसड़ा थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी 33 वर्षीय पुत्र कुंदन चौधरी उर्फ छोटे के रूप में हुई है.

Bihar News: समस्तीपुर के रोसड़ा थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. घटना शुक्रवार की दोपहर बाद की बताई जा रही है. मृतक के शव को देर शाम नदी के किनारे लावारिश हालत में पाया गया. मृतक की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी स्वर्गीय रामविलास चौधरी के 33 वर्षीय पुत्र कुंदन चौधरी उर्फ छोटे के रूप में की गई है. वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस नदी किनारे पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई. वहीं, पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया.

घटना को लेकर परिजनों ने क्या कहा?

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार कुंदन कुमार चौधरी उर्फ छोटे ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था. शुक्रवार की सुबह घर पर दूध देने के बाद वह ई-रिक्शा लेकर सवारी के लिए निकल गया. दो बजे तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसे फोन करना शुरू किया, लेकिन मोबाइल फोन पर कोई जवाब नहीं आया. साथ ही शाम में मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ बताया जाने लगा.

मृतक के शरीर पर मिले हैं कई जख्म के निशान

इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, तो रोसड़ा थाना क्षेत्र के बागोपुर दुर्गा मंदिर से पश्चिम नदी किनारे मृत अवस्था में उसका शव पाया गया. परिजनों ने आशंका जताते हुए कहा है कि नशा कराने के बाद पीट-पीटकर हत्या की गई है. मृतक के शरीर पर कई जख्म के निशान हैं. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद रोसड़ा डीएसपी सोनल कुमारी भी घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन की. हालांकि अभी तक घटना का कारण और आरोपियों की पहचान नहीं हुई है. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

ये भी पढे़ं: VIDEO: आध्यात्मिक पथ पर चल रहे हैं सीएम नीतीश के बेटे, स्पीकर खरीदने आए निशांत ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget