एक्सप्लोरर

पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एक्शन में आई बॉम्ब स्क्वाड की टीम

Patna Airport: लोकनायक जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और आनन-फानन में बॉम्ब स्क्वाड को बुलाया.

Patna Airport Bomb Threat: देश के 40 एयरपोर्ट समेत बिहार के पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. पटना एयरपोर्ट के डायरेक्टर के मेल पर ये धमकी भरा मेल आया है. दोपहर 1:40 बजे मेल आया तो डायरेक्टर ने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट हुआ और एयरपोर्ट के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई. हालांकि कि एक भी संदिग्ध वस्तु या समान नहीं मिला है. सचिवालय डीएसपी-2 साकेत कुमार ने मामले की पुष्टि की है. 

राजधानी पटना स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और आनन-फानन में बॉम्ब स्क्वाड को बुलाया. बम निरोधक दस्ते की टीम एयरपोर्ट पर जांच में काफी देर तक जुटी रही. वहां मौजूद लोगों को शुरू में लगा कि यह मॉक ड्रिल है. सूचना के आधार पर एयरपोर्ट बॉम्ब थ्रेट असेसमेंट कमेटी ने पाया कि कॉल में कोई खास बात नहीं थी. स्टेट बीडीडीएस टीम ने भी पूरे इलाके की तलाशी ली है.

बता दें कि पटना के बाद जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी बम की धमकी वाला ईमेल मिला है. जिसके बाद वहां हवाई अड्डे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वहीं, मंगलवार को हैदराबाद के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी बम की धमकी वाला मेल आया है. जिसके बाद CISF कर्मियों ने जांच की, लेकिन वहां से भी कुछ संदिग्ध नहीं मिला है. बता दें कि इससे पहले अप्रैल में नागपुर, जयपुर, गोवा और कानपुर समेत देश के कई हवाई अड्डों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. एयरपोर्ट के अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद बॉम्ब स्क्वाड ने हवाई अड्डे की तलाशी ली गई. हालांकि उस समय भी कुछ बरामद नहीं हुआ था. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: 'लड़कियों की सप्लाई कर नेता सांसद बन जाते हैं', मुजफ्परपुर रेप मामले पर RJD नेता का विवादित बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में भीषण हादसा हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 6 लोगों को रौंदा, दो बच्चों की मौत
पटना हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 6 लोगों को रौंदा, दो बच्चों की मौत
टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बिहार के मंत्री बोले- ये बेहद...
टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बिहार के मंत्री बोले- ये बेहद...
टाइगर श्रॉफ हमला: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'देश के प्रधानमंत्री...'
टाइगर श्रॉफ हमला: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'देश के प्रधानमंत्री...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget