एक्सप्लोरर

Bihar News: वोट नहीं मिला तो चढ़ा मुखिया प्रत्याशी का पारा, दो हिस्सों में बांट दिया गांव, विरोध करने पर जमकर की पिटाई  

मारपीट की घटना के बाद नोनीया टोली निवासी सभी लोग दहशत में है. वहीं, घटना के बाद पुलिस ने इलाके में चौकसी बढ़ाते हुए घायलों का बयान दर्ज किया है. बरौली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

गोपालगंज: पंचायत चुनाव में हार मिलने से नाराज मुखिया प्रत्याशी ने गांव के लोगों का रास्ता बंद कर दिया. रास्त बंद किए जाने का विरोध करने पर मुखिया प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने जमकर मारपीट की, जिसमें महिला समेत 15 लोग घायल हो गए. घटना जिले के बरौली थाना क्षेत्र के पिपरा पंचायत के सराड़ गांव की है. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. 

घायलों के अनुसार बरौली प्रखंड में शुक्रवार को मतगणना के साथ ही पंचायत चुनाव संपन्न हुआ था, जिसमें पिपरा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी कामेश्वर सिंह की हार हो गई. इस हार से बौखलाए मुखिया प्रत्याशी कामेश्वर सिंह व उनके समर्थकों द्वारा वोट नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए नोनीया टोली के लोगों को आने-जाने का रास्ता बंद कर दिया गया. 

Bihar Corona Update: बिहार पर कोरोना की तीसरी लहर का मंडरा रहा खतरा! तेजी से बढ़ रहे मरीज, जानें अब तक का अपडेट

रास्ता बंद किए जाने का नोनीया टोली के लोगों ने विरोध किया. विरोध के बाद दोनों तरफ से तू-तू मैं-मैं हुई और कुछ ही देर के बाद दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई, जिसमें मुखिया प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने लाठी-डंडा से हमला कर नोनीया टोली के 15 से ज्यादा लोगों को जख्मी कर दिया गया. 

घायलों में कृष्णावती देवी, अनीता देवी, अनूज कुमार, ब्यास महतो, दशरथ महतो, सुभाष महतो, देव नारायण महतो, राजदेव महतो, मजिस्टर महतो, मुन्ना महतो, सुशील महतो, दीपू महतो, अशोक महतो, बिंदा महतो समेत अन्य शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया है. इन घायलों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. 

मारपीट की घटना के बाद नोनीया टोली का पूरा परिवार दहशत में है. वहीं, घटना के बाद पुलिस ने इलाके में चौकसी बढ़ाते हुए घायलों का बयान दर्ज किया है. बरौली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें -

Bihar News: पूर्व सांसद और मुखिया के घर पर CM नीतीश ने चलवा दिया बुलडोजर, जनता दरबार में मिली थी ये शिकायत

Namaz in Open Place: BJP MLA ने CM नीतीश से की खुले में नमाज पर रोक की मांग, कहा- 'मस्जिद में पढ़े, बेवजह रोड काहे जाम करता है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नबीन को BJP का अध्यक्ष क्यों नहीं बनाया गया? वर्किंग प्रेसिडेंट बनाए जाने के प्लान का डिकोड
नितिन नबीन को BJP का अध्यक्ष क्यों नहीं बनाया गया? वर्किंग प्रेसिडेंट बनाए जाने के प्लान का डिकोड
अमरिंदर सिंह के बाद अब पत्नी परनीत कौर बोलीं, 'बीजेपी में शामिल होने का फैसला...'
अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर बोलीं, 'बीजेपी में शामिल होने का फैसला सोच समझकर लिया गया था'
Rahul Gandhi-Prashant Kishor Meeting: क्या कांग्रेस में शामिल होंगे प्रशांत किशोर? राहुल गांधी के साथ दिल्ली में हुई मीटिंग, प्रियंका भी थीं मौजूद
क्या कांग्रेस में शामिल होंगे प्रशांत किशोर? राहुल गांधी के साथ दिल्ली में हुई मीटिंग, प्रियंका भी थीं मौजूद
Top 5 Reality Shows On OTT: 'बिग बॉस 19' और 'केबीसी 17' को पछाड़ नंबर 1 बना ये शो, देखें टॉप 5 की लिस्ट
'बिग बॉस 19' और 'केबीसी 17' को पछाड़ नंबर 1 बना ये शो, देखें टॉप 5 की लिस्ट

वीडियोज

Crime News: यमुनानगर में सिर कटी लाश की गुत्थी सुलझी, आरोपी बिलाल गिरफ्तार | Haryana
दिलजले आशिक की खौफनाक दस्तक
'नबीन' अध्यक्ष.. बंगाल है लक्ष्य? | Nitin Nabin | BJP | PM Modi | Janhit With Chitra
Vodafone Idea में तूफानी तेजी! AGR Moratorium की खबर से शेयर 52-Week High पर| Paisa Live
क्या Delhi छोड़कर ही सांसें सुरक्षित हैं? Pollution से परेशान राजधानी | Bharat Ki Baat With Pratima

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन को BJP का अध्यक्ष क्यों नहीं बनाया गया? वर्किंग प्रेसिडेंट बनाए जाने के प्लान का डिकोड
नितिन नबीन को BJP का अध्यक्ष क्यों नहीं बनाया गया? वर्किंग प्रेसिडेंट बनाए जाने के प्लान का डिकोड
अमरिंदर सिंह के बाद अब पत्नी परनीत कौर बोलीं, 'बीजेपी में शामिल होने का फैसला...'
अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर बोलीं, 'बीजेपी में शामिल होने का फैसला सोच समझकर लिया गया था'
Rahul Gandhi-Prashant Kishor Meeting: क्या कांग्रेस में शामिल होंगे प्रशांत किशोर? राहुल गांधी के साथ दिल्ली में हुई मीटिंग, प्रियंका भी थीं मौजूद
क्या कांग्रेस में शामिल होंगे प्रशांत किशोर? राहुल गांधी के साथ दिल्ली में हुई मीटिंग, प्रियंका भी थीं मौजूद
Top 5 Reality Shows On OTT: 'बिग बॉस 19' और 'केबीसी 17' को पछाड़ नंबर 1 बना ये शो, देखें टॉप 5 की लिस्ट
'बिग बॉस 19' और 'केबीसी 17' को पछाड़ नंबर 1 बना ये शो, देखें टॉप 5 की लिस्ट
वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर को होगी जेल! करोड़ों के घोटाले में अरेस्ट वारंट जारी; जानें क्या है मामला
वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर को होगी जेल! करोड़ों के घोटाले में अरेस्ट वारंट जारी; जानें क्या है मामला
Shashi Tharoor on MNREGA: 'महात्मा की विरासत का अपमान न करें', मनरेगा का नाम बदलने पर शशि थरूर का पहला रिएक्शन
'महात्मा की विरासत का अपमान न करें', मनरेगा का नाम बदलने पर शशि थरूर का पहला रिएक्शन
Video: बगैर हेलमेट घूमता है ये शख्स, पुलिस चाहकर भी नहीं काट पाती चालान, वीडियो देख समझ आएगी सच्चाई
बगैर हेलमेट घूमता है ये शख्स, पुलिस चाहकर भी नहीं काट पाती चालान, वीडियो देख समझ आएगी सच्चाई
Most Expensive Fruit: यह है‌ दुनिया का सबसे महंगा फल, जानें क्या है इसकी आसमान छूती कीमत की वजह
यह है‌ दुनिया का सबसे महंगा फल, जानें क्या है इसकी आसमान छूती कीमत की वजह
Embed widget