एक्सप्लोरर

Murder in Patna: पटना में शख्स की गोली मारकर हत्या, नाले में शव मिलने पर परिजनों ने काटा बवाल

दानापुर एएसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि विकास नाम के युवक की गोली मारकर हत्या की गई है. मामले की जांच पुलिस कर रही है. इस मामले में परिजनों द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

पटना: बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर में अपराधियों ने शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं, शव को नदी के किनारे नाले में छोड़कर फरार हो गए. घटना जिले के अवस्थी घाट की है, जहां विकास नाम के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इधर, गुरुवार को घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. हत्या से आक्रोशित परिजन शव के साथ सड़क पर उतर आए और अगजनी कर दानापुर-गांधी मैदान मुख्य मार्ग को जाम कर दिया.

आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग 

हंगामा कर रहे परिजनों की मांग है कि हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाए. परिजनों की मानें तो बीते कुछ दिनों से कुछ लोगों के साथ उनका विवाद चल रहा था. इसी क्रम में बुधवार को वे विकास को बुला कर अपने ले गए थे. लेकिन रात होने के बाद भी वो वापस नहीं लौटा. ऐसे में परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. इसी क्रम में पता चला कि अवस्थी घाट गंगा किनारे विकास का शव नाले में पड़ा है और उसके सिर में गोली लगी है. ऐसे में वे मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया. 

Gopalganj News: 'भगवान' के घर को भी नहीं छोड़ रहे गोपालगंज के बदमाश, मंदिर से चुरा ले गए राम-जानकी की मूर्ति

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दानापुर पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह सड़क जाम को हटाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेजा. घटना की पुष्टि करते हुए दानापुर एएसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि विकास नाम के युवक की गोली मारकर हत्या की गई है. मामले की जांच पुलिस कर रही है. इस मामले में परिजनों द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि कितनी गोलियां मारी गईं हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सारी जानकारी मिलेगी. 

यह भी पढ़ें-

Land Survey in Bihar: बिहार के इन 18 जिलों में हो रहा जमीन का सर्वे, मुख्यालय के 2 अफसर करेंगे मॉनिटरिंग, देखें अपडेट

Patna News: पटना हाईकोर्ट का स्‍वत: संज्ञान, समाज कल्‍याण विभाग से मांगी रिमांड होम यौन शोषण मामले की पूरी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast: छाए रहेंगे बादल, मौसम लेगा यूटर्न, दिल्ली, यूपी बिहार को लेकर IMD की नई चेतावनी
छाए रहेंगे बादल, मौसम लेगा यूटर्न, दिल्ली, यूपी बिहार को लेकर IMD की नई चेतावनी
UP Weather: यूपी में कल से बारिश का दौर, आज साफ रहेगा आसमान, ठंड का असर हुआ कम
यूपी में कल से बारिश का दौर, आज साफ रहेगा आसमान, ठंड का असर हुआ कम
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
Fact Check: क्या कीरोन पोलार्ड का बेटा खेल रहा है अंडर-19 वर्ल्ड कप? सच्चाई जानिए
Fact Check: क्या कीरोन पोलार्ड का बेटा खेल रहा है अंडर-19 वर्ल्ड कप? सच्चाई जानिए

वीडियोज

Sansani:Crime News : पटना में एक और छात्रा की 'डेथ मिस्ट्री' ! | Crime News
दहेज मांगा तो चौराहे पर लगेगी फोटो! गांव वालों ने लालची दूल्हों को ऐसे सिखाया सबक
'शंकराचार्य' के स्नान पर राजनीति के पीछे का असली खेल क्या?
Bharat Ki Baat: Akhilesh-Rahul की जोड़ी का नया दांव, 27 में यूपी और 29 में दिल्ली फतह की तैयारी! | UP
Sandeep Chaudhary: SIR अभियान या टारगेटेड स्ट्राइक? वरिष्ठ पत्रकार का सटीक विश्लेषण |SIR Controversy

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: छाए रहेंगे बादल, मौसम लेगा यूटर्न, दिल्ली, यूपी बिहार को लेकर IMD की नई चेतावनी
छाए रहेंगे बादल, मौसम लेगा यूटर्न, दिल्ली, यूपी बिहार को लेकर IMD की नई चेतावनी
UP Weather: यूपी में कल से बारिश का दौर, आज साफ रहेगा आसमान, ठंड का असर हुआ कम
यूपी में कल से बारिश का दौर, आज साफ रहेगा आसमान, ठंड का असर हुआ कम
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
Fact Check: क्या कीरोन पोलार्ड का बेटा खेल रहा है अंडर-19 वर्ल्ड कप? सच्चाई जानिए
Fact Check: क्या कीरोन पोलार्ड का बेटा खेल रहा है अंडर-19 वर्ल्ड कप? सच्चाई जानिए
राजश्री पान मसाला केस: सलमान खान नहीं हुए कोटा कंज्यूमर कोर्ट में पेश, 5 फरवरी को अगली सुनवाई
राजश्री पान मसाला केस: सलमान खान नहीं हुए कोटा कंज्यूमर कोर्ट में पेश, 5 फरवरी को अगली सुनवाई
'एजेंसियां तो अपना काम करेंगी', I-PAC दफ्तर में ED रेड पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, abp न्यूज के मंच से ममता बनर्जी पर बोला हमला
'एजेंसियां तो अपना काम करेंगी', I-PAC दफ्तर में ED रेड पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, ममता बनर्जी पर बोला हमला
"लेकिन हमारे बॉस तो आप ही हैं" PM मोदी ने नितिन नबीन को बोला अपना बॉस तो सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन
क्या पुलिस की तरह आर्मी का भी होता है फुल फॉर्म? जान लीजिए जवाब
क्या पुलिस की तरह आर्मी का भी होता है फुल फॉर्म? जान लीजिए जवाब
Embed widget