एक्सप्लोरर

बिहारः लॉकडाउन में ‘जिंदगी इम्तिहान लेती है’ गाने वाला दारोगा फरार, जानें क्यों खोज रही बिहार पुलिस

एसपी विनय तिवारी ने बताया कि दारोगा खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. सदर एसडीपीओ हिमांशु केस की जांच कर रहे हैं. उनकी रिपोर्ट के आधार पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

आराः शहर में लॉकडाउन के दौरान कोरोना से बचने को जागरूकता के लिहाज से गीत गाकर चर्चा में आए दारोगा दिलीप कुमार निराला घूस लेने में फंस गए हैं. इस मामले में दारोगा पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. भोजपुर एसपी विनय तिवारी ने दारोगा को निलंबित भी कर दिया है. एसपी के आदेश पर विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है. अब गिरफ्तारी से बचने के लिए दारोगा ड्यूटी से फरार हो गया है.

बताया जाता है कि शिवगंज निवासी विश्वनाथ प्रसाद की ओर से प्राथमि दर्ज कराई गई है. उनकी ओर से कहा गया है कि उनकी बेटी सुनीता देवी ने आरा नगर थाना के शिवगंज में पूर्व एक मकान खरीदा है, लेकिन अर्जुन प्रसाद, दिलीप प्रसाद दबंगई दिखाकर मकान में घुसने नहीं दे रहे. इसके बाद नगर थाना में पोस्टेड दारोगा दिलीप कुमार निराला से इसकी शिकायत की गई थी.

घूस लेने के समय बेटे ने बना लिया था वीडियो

इस पर दारोगा ने कहा कि मकान खुलवा देंगे लेकिन खर्चा करना पड़ेगा. खर्च के नाम पर 20 जुलाई को आर्य समाज मंदिर के पीछे दारोगा डीके निराला ने 26,500 रुपये लिए थे. तब उनके बेटे ने रुपए देने का वीडियो बना लिया था. इस पर दारोगा आग बबूला हो गया और उनके बेटे से 15,000 का एक मोबाइल छीन लिया. इस पर बाप-बेटे गिड़गिड़ाने लगे. तब दारोगा ने कहा कि ठीक है काम कर दूंगा.

ना मकान खाली कराया ना ही मोबाइल दिया

इसी बीच दारोगा का तबादला जगदीशपुर हो गया. विश्वनाथ प्रसाद को जानकारी मिलने पर उसने जगदीशपुर थाना जाकर दारोगा से बात की और मोबाइल मांगा. इस पर दारोगा फिर भड़क गया और कहा कि मोबाइल और रुपये लौटा दूंगा, लेकिन दारोगा ने अब तक ना तो मकान खाली कराया ना ही मोबाइल लौटाया.

अब इस मामले में नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर शंभू कुमार भगत खुद केस के आईओ बने हैं. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी दारोगा फरार हो गया है. दारोगा दिलीप कुमार निराला पर भ्रष्टाचार अधिनियम सहित तीन धाराओं में केस किया गया है. इसमें विश्वास का आपराधिक हनन और धोखाधड़ी का आरोप लगा है.

भोजपुर के एसपी विनय तिवारी ने बताया कि दारोगा खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. सदर एसडीपीओ हिमांशु केस की जांच कर रहे हैं. उनकी रिपोर्ट के आधार पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. भ्रष्टाचार आचरण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- 

Bihar News: लोग हवाई यात्रा कर सकें इसलिए बनवा लेते थे फर्जी RT-PCR रिपोर्ट, पटना के इस लैब पर FIR

बिहारः प्यार में शादी के बाद मिला धोखा तो परिवार को किया याद, पिता ने कहा- मर गई हो तुम, अब कोर्ट पहुंची

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन और सोनम वांगचुक पर BJP का बड़ा बयान, 'भविष्य में…'
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन और सोनम वांगचुक पर BJP का बड़ा बयान, 'भविष्य में…'
CJP के प्रोटेस्ट के बीच सांसद पप्पू यादव की दो टूक, PM मोदी की दी ये सलाह
CJP के प्रोटेस्ट के बीच सांसद पप्पू यादव की दो टूक, PM मोदी की दी ये सलाह
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की, फिर सदन पहुंचे निशांत, बोले- 'जो बात जनता…'
जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की, फिर सदन पहुंचे निशांत, बोले- 'जो बात जनता…'

वीडियोज

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
Embed widget