एक्सप्लोरर

बिहार: आरा स्टेशन पर स्वास्थ्यकर्मी कर रहे लापरवाही, बाहर से आने वालों को बिना कोरोना टेस्ट के ही भेज रहे घर

बिहार में बाहर से आने वाले लोगों में संक्रमण मिलना शुरू हो गया है. पिछले ही दिनों गया रेलवे स्टेशन पर रैंडम जांच में मुंबई और पंजाब से आने वाले लोग संक्रमित पाए गए थे.

आरा: देश भर में कोरोना संक्रमण ने फिर एक बार पांव पसारना शुरू कर दिया है. देश के कई राज्यों में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या में बीते कुछ दिनों में वृद्धि दर्ज की गई है. ऐसे में बिहार में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सीएम नीतीश कुमार ने होली के अवसर पर दूसरे राज्यों से आने वाले सभी लोगों का कोरोना टेस्ट करने का निर्देश दिया है. लेकिन, आरा रेलवे स्टेशन पर रात के समय ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को कोरोना टेस्ट के बिना ही घर भेजा जा रहा है.

दरअसल, होली के अवसर पर मुंबई, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश और दक्षिण भारत के राज्यों में रहने वाले लोग बड़ी संख्या में आरा पहुंच रहे हैं. इन राज्यों में कोरोना का कहर सबसे अधिक है. फिर भी भोजपुर जिला प्रशासन लापरवाह दिख रही है. बता दें कि आरा रेवले स्टेशन पर भोजपुर जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से मुफ्त कोरोना टेस्टिंग की व्यवस्था कराई गई है.

इस काम के लिए रेवले स्टेशन परिसर में टेबल-कुर्सी और बैनर भी लगाए गए हैं, लेकिन हैरानी की बात है कि उस टेबल-कुर्सी पर बैठकर पुलिसकर्मी ड्यूटी कर रहे हैं. वहां स्वास्थ्य विभाग का कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं है, जिन्हें कोरोना टेस्टिंग की जिम्मेदारी दी गई है. विभाग की उदासीनता का आलम ये है कि कोरोना जांच तो दूर की बात है, यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग तक नहीं की जा रही है.

बीती रात तकरीबन 1:15 बजे पुणे से चलकर दानापुर जाने वाली 02149 पुणे-पटना एक्सप्रेस ट्रेन आरा स्टेशन पर पहुंची. इस ट्रेन से सैकड़ों लोग आरा स्टेशन पर उतरे. लेकिन किसी भी यात्री की कोविड टेस्टिंग या थर्मल स्क्रीनिंग नहीं की गई.

गौरतलब है कि बिहार में बाहर से आने वाले लोगों में संक्रमण मिलना शुरू हो गया है. पिछले ही दिनों गया रेलवे स्टेशन पर रैंडम जांच में मुंबई और पंजाब से आने वाले लोग संक्रमित पाए गए थे. कुछ जिलों को छोड़ दिया जाए तो बिहार के 38 में से 34 जिलों में कोरोना के एक्टिव मरीज हैं. भोजपुर जिले में अबतक 5134 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं, जिनमें से 48 लोगों की मौत भी हो चुकी है. जिले में फिर एक बार एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है, लेकिन फिर भी जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग महामारी को लेकर तनिक भी गंभीर नहीं दिख रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget