एक्सप्लोरर

'लालू यादव अनुभवी इंसान हैं', अपराध पर उठे सवाल तो विजय सिन्हा ने आरजेडी सुप्रीमो को घसीटा

Vijay Sinha: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लालू यादव भय का वातावरण बनाते थे. आज नीतीश कुमार के कार्यकाल में जब एक्शन होता है तो अपराधी आधे घंटे के अंदर आत्मसमर्पण करते हैं.

Vijay Kumar Sinha News: बिहार में इन दिनों अपराध सिर चढ़कर बोल रहा है, पटना में दो दिनों में दो डबल मर्डर हुए हैं. जिसे लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है और इसे लेकर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे हैं. लालू यादव ने भी पोस्ट कर नीतीश कुमार से सवाल पूछे हैं. इसी का जवाब देते हुए विजय सिन्हा ने मंगलवार को लालू यादव पर हमला बोला है. उनका कहना है कि ये अपराधी आरजेडी के पोषित और संरक्षित लोग हैं. 

विजय कुमार सिन्हा ने क्या कहा?

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "लालू यादव अनुभवी इंसान है. वे भय का वातावरण बनाते थे. आज नीतीश कुमार के कार्यकाल में जब एक्शन होता है तो अपराधी आधे घंटे के अंदर आत्मसमर्पण करते हैं. ये उन्हीं के पोषित, संरक्षित और आरजेडी की संस्कृति से प्रभावित लोग हैं. उन्होंने बीमारी को महामारी में बदला है."

दरअसल लालू यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि "नीतीश बतावें कि शाम पांच बजे से पहले घर में घुसकर ही कितनी हत्याएं हो रही है? क्या नीतीश जानते, पहचानते व समझते है कि उनके शासनकाल में आधिकारिक आंकड़ों में 65,000 हत्याएं हुई है? 65,000 लोगों की हत्याएं हुई है 65,000! नीतीश-बीजेपी ने विधि व्यवस्था का दम ही नहीं निकाला बल्कि उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया है. बिहार में इतनी भ्रष्ट, लापरवाह और कामचोर पुलिस कभी भी, कभी भी नहीं रही."

पटना में दो दिन में दो डबल मर्डर

बता दें कि पिछले सोमवार को पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र में एक मां-बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इसके बाद मंगलवार को भी पटना में दो युवकों की गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी. इसे लेकर विपक्ष ने एनडीए सरकार पर जोरदार निशाना साधा है. हालांकि सरकार के लोग इसे जंगलराज में जैसी स्थिति थी वैसी स्थिति नहीं मान रहे हैं और आज की स्थिति को पहले से बेहतर बता रहे हैं, जब लालू यादव के राज में एक आणे मार्ग से अपराधियों की डिलिंग होती थी. 

ये भी पढ़ें: Patna Double Murder: डबल मर्डर से फिर हिला पटना, 2 युवकों की गोली मारकर हत्या, मौके से कई खोखा बरामद

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget