एक्सप्लोरर

Chhath Puja 2023: चेहरे पर हंसी, छठ की खुशी, जान जोखिम में डाल 'पिंजरे' में कैद होकर महापर्व पर घर आ रहे लोग

Chhath Puja: गाड़ियों में जानवरों की तरह भर-भर कर लोग डबल पैसे देकर आ रहे हैं. गोपालगंज में चेक पोस्ट पर कई बसों और ट्रकों में इस तरह का नजारा दिखा है.

गोपालगंज: लोक आस्था के महापर्व छठ पर दिल्ली, पंजाब और हरियाणा समेत अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में प्रवासी घर लौट रहे हैं. घर लौटने में लोगों को भारी परेशानी भी हो रही है. ट्रेनों में ना तो जगह है ना ही टिकट मिल रहा है. ऐसे में कोई बस का सहारा ले रहा है तो कोई मालवाहक में पिंजरे के जैसा बनाकर जान जोखिम में डालकर लौट रहा है. गाड़ियों में जानवरों की तरह भर-भर कर वे डबल पैसे देकर आ रहे हैं.

गुरुवार (16 नवंबर) की सुबह दिल्ली से एक मालवाहक ट्रक में महिलाओं और बच्चों को जानवरों की तरह भर कर गोपालगंज लाया गया. उन्हें मुजफ्फरपुर जाना था. यूपी-बिहार के बलथरी चेकपोस्ट पर पहुंचते ही इनमें से कई मजदूर ऐसे थे जो बीमार हो चुके थे. प्रवासी मजदूरों का कहना था कि ट्रेनों में टिकट लेने के बाद भी जगह नहीं मिल रही है कि वे घर लौट सकें.

Chhath Puja 2023: चेहरे पर हंसी, छठ की खुशी, जान जोखिम में डाल 'पिंजरे' में कैद होकर महापर्व पर घर आ रहे लोग

बस में डबल किराया देने के बाद भी सीट नहीं

मोतिहारी के राज कुमार शर्मा ने बताया कि त्योहार पर घर लौटना जरूरी है. बस में दोगुना किराया देने के बाद भी सीट नहीं मिली. ऐसे में मुजफ्फरपुर जा रहे मालवाहक ट्रक में ही बैठकर सफर करना पड़ा. ट्रक से भी दिल्ली से मोतिहारी तक जाने के लिए प्रति व्यक्ति सात सौ रुपये वसूले गए हैं.

बस में एक सीट पर तीन से चार यात्री

दिल्ली से आने वाली बसों में खचाखच भीड़ दिख रही है. बलथरी चेकपोस्ट पर जांच के लिए रोकी गई बसों में एक सीट पर तीन से चार यात्रियों को उपर-नीचे करके बैठाया गया था. कई यात्री खड़े होकर दिल्ली से दरभंगा जा रहे थे. एक बस में लगभग 40 सीट होती है लेकिन 80 से 100 यात्रियों को बैठाया गया था.

ट्रेनों में भी खड़े होकर करनी पड़ी यात्रा

थावे जंक्शन पर पहुंचे यात्रियों ने बताया कि दिल्ली से सीवान तक आने के लिए खड़े होकर सफर करना पड़ा है. ट्रेन में सीट तीन महीने पहले ही फुल हो गई थी. घर लौटना मजबूरी था इसलिए टिकट लेकर ट्रेन के गेट और अन्य जगहों पर खड़े होकर सफर करना पड़ा है.

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2023: छठ व्रतियों के लिए खबर, पटना में इन 10 घाटों पर जाने से बचें, 4 खतरनाक तो 6 जगह पानी नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: कुछ देर में तेजस्वी यादव शुरू करेंगे लोकभवन मार्च, लालू बोले- 'ऐ मोदी जी…'
LIVE: कुछ देर में तेजस्वी यादव शुरू करेंगे लोकभवन मार्च, लालू बोले- 'ऐ मोदी जी…'
तेजस्वी यादव का लोकभवन मार्च, वॉटर कैनन-टियर गैस तैयार, कई रास्ते बंद
तेजस्वी यादव का लोकभवन मार्च, वॉटर कैनन-टियर गैस तैयार, कई रास्ते बंद
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget