एक्सप्लोरर

Bhagalpur Bridge Collapse: हादसे के बाद से गार्ड लापता, रो-रोकर परिजन बेहाल, पढ़ें निर्माणाधीन पुल पर ग्राउंड रिपोर्ट

Bridge Collapse Case: हादसे के बाद से वहां कार्यरत एक गार्ड लापता बताया गया है. गार्ड की बहन ने कहा कि शाम से सुबह तक मेरा भाई अगुवानी सुल्तानगंज गंगा ब्रिज पर गार्ड का काम करता था.

भागलपुर: भागलपुर में रविवार शाम को हुए पुल हादसे में एक व्यक्ति के लापता होने की खबर है. मामले में एक अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति के लापता होने की जानकारी मिली है. उन्होंने कहा कि जब तक कोई शव बरामद नहीं होता तब तक इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है. उन्होंने कहा कि परिजनों ने हादसे के बाद से गार्ड के लापता होने की बात कही है. जिला प्रशासन स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

लापता गार्ड के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

लापता गार्ड की बहन ने फोटो दिखाते हुए कहा कि शाम से सुबह तक मेरा भाई अगुवानी सुल्तानगंज गंगा ब्रिज पर गार्ड का काम करता था. कल जब पूल गिरा तब वह यहीं पर था. पुल गिरने के बाद से लापता है. उसकी कोई जानकारी नहीं मिल रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की ओर से मदद नहीं मिल रही है. इधर गार्ड के पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल. आस-पास की महिलाएं उसे संभालने की कोशिश कर रही हैं. इधर हादसे के बाद पुल का निर्माण करने वाली कंपनी के सभी कर्मचारी और अधिकारी मौके से फरार बताए गए हैं. 


Bhagalpur Bridge Collapse: हादसे के बाद से गार्ड लापता, रो-रोकर परिजन बेहाल, पढ़ें निर्माणाधीन पुल पर ग्राउंड रिपोर्ट

हादसे के बाद से लापता है गार्ड विभास कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 1710 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे ड्रीम प्रोजेक्ट सुल्तानगंज अगुवानी पुल का एक हिस्सा रविवार की शाम को ढह गया. सुलतानगंज अगुवानी निर्माणाधीन पुल क्षेत्र को रेड जोन घोषित कर दिया गया है जिसके चलते नाव परिचालन पर पूर्ण रूप रोक लगा दी गई है वहीं सुबह से एसडीआरएफ की टीम भी लगी हुई है. हादसे के बाद से लापता गार्ड का नाम विभास कुमार है. वह एसपी सिंगला कंपनी में कार्यरत गार्ड के रूप में काम करता है. उसकी मोटरसाइकिल लगी हुई है, लेकिन वह युवक रविवार शाम 4:00 बजे लापता है. आसपास के लोगों ने बताया कि वह 10 नंबर पाया पर काम करता था. 

इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं सीईओ ने बताया यह पुल भागलपुर के क्षेत्र में भी पड़ता है और खगड़िया के क्षेत्र में भी. इसके चलते दोनों तरफ के प्रशासन अपना तालमेल बनाकर इस कार्य में लगे हुए हैं. 

एसडीएम धनंजय कुमार मौके पर निरीक्षण के लिए पहुंचे

वहीं रविवार की देर रात हादसे के बाद भागलपुर जिले के वरीय पदाधिकारी एसडीएम धनंजय कुमार मौके पर निरीक्षण के लिए पहुंचे उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया और इस पर जांच कराकर जल्द दोषियों पर कार्रवाई करने की भी बात की. हादसे के बाद कंपनी के सभी कर्मचारी व अधिकारी मौके से फरार हो गए हैं वहीं प्रशासन की ओर से कंपनी पर शिकंजा कसने की भी तैयारी शुरू हो गई है. इधर ग्रामीणों ने कहा हम लोगों ने सोचा था कि दो महीने बाद इस पुल से परिचालन शुरू होगा. दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए. 

पुल का निर्माण कार्य 2015 से चल रहा है

बता दें कि खगड़िया-अगुवानी सुल्तानगंज गंगा ब्रिज एक साल में दूसरी बार गिरा है. पुल के चार पिलर नदी में समा गए. पुल का करीब 250 मीटर हिस्सा नदी में गिरा है. पुल का शिलान्यास 2014 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था. पुल का निर्माण 2015 से चल रहा है. इसकी लागत 1710.77 करोड़ रुपये है. पुल की लंबाई 3.16 किलोमीटर है.

ग्रामीणों ने दावा किया हादसे के बाद से 2 चौकीदार लापता 

इस निर्माणाधीन पुल का स्ट्रक्चर पिछले साल भी नदी में गिर गया था. स्थानीय लोगों ने कहा कि पहली बार पुल गिरने पर कंपनी पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? वहीं ग्रामीणों ने दावा किया हादसे के बाद से 2 चौकीदार लापता हो गए हैं.

इसे भी पढ़ें: Bihar Politics: 'हिंदू राष्ट्र क्या एक हिंदू गांव तो...', BJP पर भड़के आनंद मोहन ने कहा- 'मुझे फिर से जेल भेजने की साजिश'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget