एक्सप्लोरर

Exclusive: वैशाली में नहीं मिली कार्यक्रम की इजाजत, धीरेंद्र शास्त्री बोले, 'बिहार हमारा...'

Pandit Dhirendra Shastri Exclusive: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बिहार के अपने कार्यक्रम के राजनीतिकरण पर निराशा व्यक्त करते हुए इसे सनातन धर्म का दुर्भाग्य बता रहे हैं.

Dhirendra Krishna Shastri Exclusive: बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बिहार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं. इसको लेकर पहले से ही राजनीति शुरू हो गई है. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बिहार आने को लेकर बवाल चल रहा है. इस बीच उन्होंने एबीपी न्यूज से खास बातचीत की और बताया कि देश का सबसे बड़ा दुर्भाग्य है कि सनातन धर्म को राजनीति से जोड़ दिया जाता है. 

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, "बिहार से हमारा पुराना नाता है. पिछली बार आए थे तो भी विवाद खड़ा किया गया था. हमारा उद्देश्य है कि सनातन का प्रचार करना, हिन्दू एकता पर बात करना, ये राजनेताओं का विषय नहीं है. हम किसी पार्टी का प्रचार नहीं कर रहे हैं बल्कि भारत की संस्कृति को बचाने के लिए अभियान चला रहे हैं." धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वैशाली में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम था, लेकिन उन्हें इजाजत नहीं मिली.

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वह कई जगह जाते हैं, लेकिन उन्हें परमिशन नहीं दी जाती. ऐसी बातें उन्हें बहुत खिन्नता पहुंचाती हैं, क्योंकि वह किसी पार्टी के प्रचारक नहीं हैं. उन्होंने कभी किसी पार्टी का नाम नहीं लिया, वह हिन्दू के प्रचारक हैं और बंटे हुए लोगों को एक करने के लिए घर से बाहर निकले हैं.

'हमारा एजेंडा किसी पार्टी का नहीं'- धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
बिहार में एनडीए की सरकार होने के बाद इजाजत लेने के लिए इतनी मशक्कत क्यों करनी पड़ रही है? इस सवाल के जवाब में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, "हमने शुरुआत से आज तक के हिन्दुत्व के लिए काम किया है. हमारा एजेंडा किसी पार्टी का नहीं है. हालांकि, किसी पार्टी का एजेंडा हमसे मिल सकता है. अगर किसी की विचारधारा हमसे मिल रही है, तो यह व्यक्तिगत भाव है." 

हम इस देश के जगे हुए हिन्दू हैं, इस देश के सनातनी हैं. हमें इस देश का हिन्दू घटता हुआ और बंटता हुआ दिखाई पड़ रहा है. हम हिन्दुओं में एकता चाहते हैं, इसलिए लगातार आ रहे हैं. इसमें कोई नई बात नहीं है. हालांकि, इस पर विवाद हो रहा है जो कि ठीक नहीं है. यह विवाद दर्शाता है कि इनकी कितनी संकुचित मानसिकता है. 

यह भी पढ़ें: औरंगजेब पर बिहार में किसने क्या कहा? विवाद पर सपोर्ट में CM नीतीश के 2 नेता, BJP का स्टैंड जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget