एक्सप्लोरर

Anand Mohan Singh: 'मर्द का एक पैर जेल में होता है... अमित शाह से नहीं डरता', आरा में तमतमा गए आनंद मोहन

Anand Mohan Singh News: पूर्व सांसद आनंद मोहन गुरुवार को आरा पहुंचे थे. एक कार्यक्रम था लेकिन मीडिया के सवालों पर वह भड़क गए. वह नागरिक प्रचार सभागार में पहुंचे थे.

आरा: पूर्व सांसद आनंद मोहन (Anand Mohan) ने कहा कि हम अपमान का हिसाब करते हैं और एहसान भी सूद समेत वापस करते हैं. आनंद मोहन किसी से डरने वाला नहीं है. डर जिससे डरता है उसका नाम आनंद मोहन है. जो डर गया मानो मर गया. आनंद मोहन जेल में बिस्तर छोड़ कर आया है. मर्द का एक पैर 24 घंटे जेल में होता है. हम डरने वाले नहीं लड़ने वाले हैं. आनंद मोहन ने कहा कि मैं ऊपर वाले के अलावा और किसी से नहीं डरता. गुरुवार (7 सितंबर) को आनंद मोहन आरा पहुंचे थे. एक कार्यक्रम था लेकिन मीडिया के सवालों पर तमतमा गए.

पत्रकारों ने सवाल करना चाहा तो भड़के

आनंद मोहन जन संवाद कार्यक्रम के दौरान आरा के नागरिक प्रचार सभागार में पहुंचे थे. आनंद मोहन के पहुंचने के बाद कार्यक्रम सुचारू रूप से चल रहा था. बीच-बीच में कार्यक्रम को लेकर आनंद मोहन अपने समर्थकों पर गुस्सा करते रहे. इसी बीच अचानक वह बीच कार्यक्रम से उठकर अपनी गाड़ी के पास पहुंच गए और पटना जाने के लिए गाड़ी में बैठने लगे. काफी मनाने के बाद वह माने और मंच की तरफ वापस जाने लगे. इस दौरान कुछ मीडियाकर्मी भी वहां मौजूद थे. आनंद मोहन से सवाल करना चाहा तो वो पत्रकारों पर भड़क गए.

आनंद मोहन ने मीडियाकर्मियों पर गुस्सा दिखाते हुए हटने को कहने लगे. धमकी देने लगे और कैमरा माइक आईडी पर हाथ मारने लगे जिसकी तस्वीर वहां मौजूद मीडियाकर्मियों के कैमरे में कैद हो गई. दरअसल,जब आनंद मोहन समेत कई नेता मंच पर मौजूद थे तब नागरिक प्रचार सभागार से लोग बाहर निकालकर घूम रहे थे और खाना खा रहे थे. मंच का सही ढंग से संचालन नहीं हो रहा था जिसके कारण कार्यक्रम में देरी होने लगी और आनंद मोहन भड़क उठे.

बीजेपी और केंद्र पर साधा निशाना

आनंद मोहन ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. आरा में उन्होंने कहा कि मैं अमित शाह से नहीं डरता हूं. डर गया तो आनंद मोहन कैसा. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की. पूर्व सांसद ने कहा कि नीतीश कुमार ने कानून में बदलाव करके मुझे आप लोगों के बीच खड़ा किया. उन्होंने कहा कि हम राजपूत हैं, लड़ते हैं तो ताल ठोक कर लड़ते हैं और अगर मिलते हैं तो दिल खोलकर.

आनंद मोहन ने संघ (आरएसएस) पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में अगर कोई परिवारवाद है तो वो है संघ परिवार. देश में संघ परिवार के ही राष्ट्रपति हैं, प्रधानमंत्री हैं, उप राष्ट्रपति हैं. कई राज्यों के मुख्यमंत्री उसके (संघ) हैं. ओम बिरला भी संघ के ही हैं. इनके साथ साथ विभिन्न प्रांतों के राज्यपाल उसके ही हैं. हमारा परिवारवाद नहीं है. इस देश में केवल एक ही परिवारवाद चल रहा है संघ परिवार.

यह भी पढ़ें- Arrah News: बिहार के आरा में ताजिया जुलूस पर पथराव, शराब के नशे में दो भाई गिरफ्तार, पुलिस ने संभाला मोर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tej Pratap Yadav: पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़के तेज प्रताप यादव, बोले- 'आवाज को…'
पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़के तेज प्रताप यादव, बोले- 'आवाज को…'
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
विधानसभा मानसून सत्र में बीजेपी विधायक ने अपने ही सरकार के मंत्री को चुनौती, कहा- 'आप मेरे साथ चलिए और..'
विधानसभा मानसून सत्र में बीजेपी विधायक ने अपने ही सरकार के मंत्री को चुनौती, कहा- 'आप मेरे साथ चलिए और..'

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
Embed widget