एक्सप्लोरर

'जी कृष्णैया सर उस दिन मेरी बात मान गए होते तो...', DM के ड्राइवर ने हत्या वाले दिन का सुनाया वो खौफनाक वाकया

Bihar News: पूर्व सासंद आनंद मोहन की रिहाई के बाद डीएम जी कृष्णैया की एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है, उस घटना को याद कर उनके ड्राइवर दीपक ने पूरी बात बताई.

गोपालगंज: डीएम जी कृष्णैया (DM G Krishnaiah) की हत्या के 28 साल बाद उनके ड्राइवर और घटना के चश्मदीद दीपक कुमार (Driver Deepak Kumar) ने बड़ा खुलासा किया है. दीपक कुमार को आज भी डीएम की हत्या की खौफनाक मंजर याद है. उन दिनों को याद कर दीपक ने बताया कि साल-1994 में पांच दिसंबर का दिन था, जब गोपालगंज के डीएम जी कृष्णैया अपनी एंबेसडर कार से वैशाली से मीटिंग से निकले थे. गाड़ी में डीएम बीच में बैठे थें. आगे उनका बॉर्डीगार्ड, साथ में एक फोटाग्राफर और स्टेयरिंग पर खुद दीपक कुमार थे. जी कृष्णैया की हत्या वाले दिन का पूरा वाकया दीपक कुमार ने बताया.

पांच हजार से ज्यादा लोग शामिल थे- दीपक 

दीपक ने आगे बताया कि डीएम की कार मुजफ्फरपुर में सदर थाने के खबरा गांव में पहुंची तो वहां एनएच-28 जाम कर सड़क पर उतरी भीड़ ने डीएम की गाड़ी देखते ही हमला शुरू कर दिया. दीपक कुमार बताते हैं कि भीड़ में करीब पांच हजार से ज्यादा लोग शामिल थे. हालात को देख ड्राइवर दीपक कुमार ने गाड़ी को बैक गियर में लिया और पीछे भगाने लगे, लेकिन डीएम जी कृष्णैया ने गाड़ी रोकने का आदेश दिया. 

 'साहेब बाहर मत जाओ'

जी कृष्णैया के ड्राइवर ने बताया कि जब भीड़ ने हमला शुरू किया तो गाड़ी को बैक गियर में लेकर भागने लगे. भीड़ उनका पीछा कर रही थी, लेकिन डीएम ने उनकी गाड़ी रोकवा दी. गाड़ी रुकते ही डीएम बाहर निकलने लगे. तब दीपक ने कहा कि मैंने डीएम जी कृष्णैया साहब से कहा 'साहेब' बाहर मत जाओ. बाहर मत निकलिए, कई बार चिल्लाने के बाद भी डीएम साहब नहीं माने, वो अपना फर्ज निभाने के चक्कर में पड़े रहे. डीएम जैसे ही गाड़ी से बाहर उतरे, भीड़ ने उनपर हमला कर दिया.

इलाज के दौरान जी कृष्णैया की हुई थी मौत

खून से लथपथ डीएम को अस्पताल पहुंचाया,जहां इलाज के दौरान जी कृष्णैया की मौत हो गई. डीएम की हत्या के मामले में मुजफ्फरपुर के सदर थाने में कांड संख्या 216/1994 है. इस घटना में चार पन्नों की प्राथमिकी में 36 लोगों का संयुक्त परीक्षण कराया गया था. लगभग 29 साल बाद एकमात्र सजायाफ्ता गैंगस्टर और पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह को नियमों में बदलाव कर गुरुवार की अहले सुबह रिहा कर दिया गया है.  

दीपक को भी लगी थी चोट

बता दें कि दीपक कुमार गोपालगंज के अधिवक्ता नगर मोहल्ले के रहने वाले हैं और आज भी गोपालगंज के डीएम की गाड़ी चलाते हैं. डीएम की हत्या के दौरान दीपक को भी गंभीर चोटें आईं थीं. सिर और कान-नाक में अधिक चोट आई थी. कान में इस कदर चोट लगी कि उन्हें सुनाई कम देता है. दीपक ने कहा कि इस घटना के बाद से काफी दहशत में रहता हूं, जब भी किसी अफसर को लेकर जाता हूं तो सुरक्षा को लेकर अलर्ट रहता हूं. वह कहते हैं कि अब वह ऐसे हालात में कभी अफसरों की बात नहीं मानने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: Anand Mohan Row: 'बाहुबली' की रिहाई पर चिराग पासवान ने कर दी सवालों की बौछार, नीतीश सरकार की मंशा पर कह दी ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget