एक्सप्लोरर

Neeraj Chopra Achievements: अब तक इन प्रतियोगिताओं में अपना लोहा मनवा चुके हैं नीरज चोपड़ा, पढ़ें प्रमुख उपलब्धियां

नीरज ने शनिवार को टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. अब तक वे लगभग सभी प्रतियोगिताओं में मेडल हासिल कर चुके हैं.

Neeraj Chopra Achievements: टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल लाने वाले नीरज चोपड़ा देश और दुनिया में अब तमाम प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं. उन्होंने शनिवार को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. भारत के लिए ओलंपिक में ट्रैक एंड फील्ड एथलेटिक्स में यह पहला मेडल है. आज आपको बता रहे हैं कि नीरज चोपड़ा अब तक किन बड़ी प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन कर चुके हैं. भाला फेंक के एथलीट नीरज चोपड़ा की अब तक की प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार हैं. 

एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में जीता गोल्ड
साल 2018 में आयोजित हुए एशियाई खेलों में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था. इसके अलावा उन्होंने 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था. उन्होंने 1 साल में दो बड़ी प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीतकर दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी थीं. इसके बाद से ही उम्मीद थी कि वे ओलंपिक में मेडल जीतेंगे और वे इस उम्मीद पर खरा उतरे. 

एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप
नीरज ने 2017 में आयोजित हुए एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी अपना जलवा बिखेरा था. उन्होंने यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. वे कई मौके पर देश को गर्वित कर चुके हैं.

विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप
नीरज चोपड़ा काफी कम उम्र से ही एथलेटिक्स में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते रहे हैं. उन्होंने 2016 में कम उम्र में ही विश्व अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर भारत का नाम रोशन किया था. 

दक्षिण एशियाई खेल और एशियाई जूनियर चैंपियनशिप
2016 में उन्होंने दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था. इसके अलावा एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था. वह बेहद कम अंतर से गोल्ड से चूक गए थे. 

उनके नाम यह रिकॉर्ड भी दर्ज
भाला फेंक के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा वर्तमान राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक (88.07 मीटर- 2021) भी हैं. इसके अलावा वे वर्तमान विश्व जूनियर रिकॉर्ड धारक (86.48 मीटर - 2016) हैं. नीरज ने भारत को भाला फेंक में अलग लेवल पर पहुंचा दिया है. उन्होंने दुनिया के लगभग सभी बड़ी प्रतियोगिताओं में मेडल हासिल कर देश का नाम गर्व से ऊंचा किया है. 

यह भी पढ़ेंः Neeraj Chopra Father Reaction: घर से 15-16 किमी दूर जाकर प्रैक्टिस करते थे नीरज चोपड़ा, गोल्ड जीतने पर जानें पिता ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget