एक्सप्लोरर

Paris Olympics 2024: भारत के ओलंपिक दल में आपसी कलह, कोच-शिष्य आपस में भिड़े; 'विवादित' बयान पर तीखा प्रहार

Paris Olympics 2024: भारतीय ओलंपिक दल में एक एथलीट, कोच से ही जा भिड़ा है. कोच के विवादित बयान पर इस बैडमिंटन खिलाड़ी ने तीखा प्रहार किया है.

Prakash Padukone Statement: भारत के दिग्गज बैडमिंटन प्लेयर रहे प्रकाश पादुकोण ने भारतीय एथलीटों के मेडल से चूकने पर बयान दिया है, जिसने काफी बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. ब्रॉन्ज मेडल मैच में लक्ष्य सेन (Lakshya Sen) की हार के बाद पादुकोण का कहना है कि एथलीटों के पदक ना जीतने पर सरकार को दोषी नहीं ठहराया जा सकता. उनके अनुसार सरकार ने अच्छी व्यवस्था कर रखी है, लेकिन आखिरी मौके पर मेडल ना जीत पाने का जिम्मेदार खिलाड़ियों को ठहराया जाना चाहिए. इस विवादित बयान पर भारत की डबल्स बैडमिंटन खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा (Ashwini Ponappa) ने बड़ा बयान दिया है.

प्रकाश पादुकोण ने क्या कहा?

याद दिला दें कि लक्ष्य सेन को पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता के ब्रॉन्ज मेडल मैच में पहला सेट जीतने के बावजूद 21-13, 16-21, 13-21 से हार झेलनी पड़ी थी. इस विषय पर प्रकाश पादुकोण ने कहा, "1964 में मिल्खा सिंह और 1980 के दशक में पीटी ऊषा, हम लंबे समय से चौथे स्थान पर फिनिश करते आ रहे हैं. मेरा मानना है कि अब वह समय आ गया है जब खिलाड़ियों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए. इस ओलंपिक्स और पिछले ओलंपिक खेलों के परिणामों पर आप सरकार को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते. उन्हें जो करना था, वो किया जा चुका है, लेकिन अंत में जिम्मेदारी खिलाड़ी की होती है कि वह तब अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करे जब उसकी सबसे ज्यादा जरूरत हो."

अश्विनी पोनप्पा का तीखा प्रहार

इस पर भारत की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी अपडेट करते हुए लिखा, "यह देखना निराशाजनक है. अगर कोई खिलाड़ी जीतता है तो हर कोई क्रेडिट लेने पहुंच जाता है लेकिन वो हार जाते हैं तो यह खिलाड़ी का दोष है. तैयारी में कमी के लिए कोचों को जिम्मेदार क्यों नहीं ठहराया जाता. वे कोच ही होते हैं जो जीत का क्रेडिट लेने सबसे पहले आते हैं, तो फिर हार की जिम्मेदारी लेने में क्या दिक्कत है. अंत में जीत टीम वर्क से मिलती है और हार के लिए भी पूरी टीम को ही टारगेट किया जाना चाहिए. आप अचानक खिलाड़ी को दोषी नहीं ठहरा सकते."

यह भी पढ़ें:

Paris Olympics 2024: प्राइवेट पार्ट ने छीना मेडल, लेकिन साथ ही दिलाया 2 करोड़ का ऑफर; करना होगा यह बड़ा काम

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget