एक्सप्लोरर

पेरिस पैरालंपिक में एथलीट्स को मोदी सरकार का समर्थन रहा या नहीं? गोल्ड जीतने वाले नवदीप सिंह ने डिटेल में बताया

Navdeep Singh on PM Modi Support: नवदीप सिंह ने बहुत बड़ा बयान देते हुए बताया है कि क्या मोदी सरकार ने पैरालंपिक एथलीटों को सपोर्ट किया या नहीं?

Navdeep Singh on PM Modi Support Paralympic Athletes: नवदीप सिंह इन दिनों इंटरनेट और सोशल मीडिया पर भी छाए हुए हैं. हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैरालंपिक्स 2024 में भाग लेने वाले सभी एथलीटों से मुलाकात भी की, जिसके दौरान पीएम मोदी ने भी नवदीप समेत अन्य एथलीटों के साथ मजाक भी किया. मगर नवदीप का इस समय एक पॉडकास्ट भी वायरल हो रहा है, जिसमें उनसे पूछा गया कि क्या ओलंपिक्स और पैरालंपिक्स में भी राजनीति का प्रभाव होता है.

क्या मोदी सरकार का मिला समर्थन?

दरअसल भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने हाल ही में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा पर राजनीति करने के आरोप लगाए थे. नवदीप से इस संबंध में सवाल किया गया कि क्या ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में आंतरिक राजनीति होती है. वहीं भारत सरकार द्वारा एथलीटों को किसी तरह का समर्थन मिला या नहीं.

नवदीप ने जवाब में कहा, "मैं राजनीति के बारे में नहीं कह सकता, लेकिन सरकार का काफी सपोर्ट था. हमारे साथ फिजियो से लेकर मसाज करने वाले लोगों की काफी बड़ी टीम थी. वहां काफी बड़ा रिकवरी रूम तैयार किया गया था, जिसमें शायद अच्छा-खास पैसा खर्च किया गया होगा."

सबके अलग-अलग कोच

नवदीप ने आगे यह भी कहा कि पैरालंपिक्स में एक ही खेल के लिए अलग-अलग कैटेगरी के इवेंट होते हैं. सभी कैटेगरी में परफॉर्म करने वाले एथलीटों के पास अलग-अलग कोच होना बड़ी बात है. उन्होंने कहा, "केवल जेवलिन थ्रो और हाई जम्प की बात करें तो भारत को चार-चार मेडल मिले हैं. हर एक कैटेगरी में 2-3 एथलीट भी रहे और सबके पास अलग कोच था. सपोर्टिंग स्टाफ बहुत जरूरी होता है और एक ही फिजियो सभी एथलीटों की देखरेख एक ही समय पर नहीं कर सकता. कुल मिलाकर सरकार ने बहुत बढ़िया तरीके से एथलीटों को सपोर्ट किया."

यह भी पढ़ें:

IND vs BAN: क्या टेस्ट में कभी भारत से जीता है बांग्लादेश? जानें हेड टू हेड आंकड़े और कैसा है रिकॉर्ड

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget