एक्सप्लोरर

ओलंपिक में गोल्ड जीतने के बाद नीरज चोपड़ा आज करेंगे प्रेस कांफ्रेंस, पुरुष हॉकी टीम भी मीडिया से होगी रुबरु

ओलंपिक मेडल विजेताओं का सरकार द्वारा भव्य तरीके से स्वागत किया गया. राजधानी के एक पांच सितारा होटल में आयोजित समारोह में सभी की निगाहें एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा पर टिकी थी.

नई दिल्ली: नीरज चोपड़ा, जिन्होंने शनिवार को ओलंपिक में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया, आज एक प्रेस कांफ्रेंस करेंगे. एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने ये प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की है. नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीता है. ये पीसी सुबह 10 बजे होटल ताज पैलेस में होगी. वहीं पुरुष हॉकी टीम भी आज मीडिया से रुबरु होगी. टोक्यो ओलंपिक में 41 साल बाद ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम आज सुबह 11 बजे होटल अशोका में मीडिया से बात करेंगी.

नीरज चोपड़ा की अब अगले साल होने वाले एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और विश्व चैंपियनशिप पर नजरें गड़ाए हुए हैं. उनका कहना है कि फिलहाल उनका ध्यान सिर्फ और सिर्फ खेल पर है, इसके बीच में बायोपिक या किसी अन्य चीज का कोई स्थान नहीं.

इतिहास रचने वाले भारतीय ओलंपिक दल का गर्मजोशी से स्वागत
भारत के ओलंपिक मेडल विजेताओं का सोमवार को सम्मान समारोह में सरकार द्वारा भव्य तरीके से स्वागत किया गया. राजधानी के एक पांच सितारा होटल में आयोजित समारोह में सभी की निगाहें एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले देश के पहले खिलाड़ी नीरज चोपड़ा पर टिकी थी. कांस्य विजेता पुरुष हॉकी टीम और चौथे स्थान पर रही महिला टीम दोनों ने होटल पहुंचने के बाद केक काटकर जश्न मनाया गया. पुरुष हॉकी टीम के अलावा मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, शटलर पीवी सिंधु और पहलवान बजरंग पुनिया ने कांस्य पदक हासिल किए. सिंधु और चानू समारोह में शामिल नहीं हुईं क्योंकि वे पहले ही भारत पहुंच गयी थी और उनके सम्मान में समारोह आयोजित हो गया था.

भारत के अभियान में कई चीजें पहली बार हुई, जिसमें अब तक का सबसे बड़ा 128-सदस्यीय खिलाड़ियों का दल, सात ओलंपिक पदक, एथलेटिक्स स्पर्धा में पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक, सिंधु द्वारा लगातार खेलों (रियो और तोक्यो) में पदक और भारतीय पुरुष हॉकी टीम का 41 साल के बाद एक पदक (कांस्य) जीतना शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-
गोल्डन बॉय Neeraj Chopra का पुराना वीडियो हुआ वायरल, बताया अपनी हेयर स्टाइल का राज, आप भी जानिए 

Tokyo Olympics 2020: कोरोना महामारी के बीच टोक्यो ओलंपिक के आयोजन और खर्चे पर अब भी जारी है बहस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget