एक्सप्लोरर

Paralympics 2024: भारत को मिला दूसरा गोल्ड, बैडमिंटन में नितेश कुमार ने ब्रिटेन के खिलाड़ी को हराया; देश के नाम हुए 9 मेडल

India Medals Tally Paralympics 2024: नितेश कुमार ने बैडमिंटन में गोल्ड मेडल जीतकर पैरालंपिक्स 2024 में भारत की झोली में कुल नौवां मेडल डाल दिया है.

Nitesh Kumar Wins Gold Medal Badminton Paralympics 2024: नितेश कुमार ने पैरालंपिक्स 2024 में गोल्ड मेडल जीत लिया है. उन्होंने बैडमिंटन की मेंस सिंगल्स एसएल3 कैटेगरी में ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल बैथेल को 21-14, 18-21, 23-21 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है. वो पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में गोल्ड मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय एथलीट बन गए हैं. कुल मिलाकर देखा जाए तो यह 2024 पैरालंपिक खेलों में भारत का कुल नौवां मेडल है.

नितेश पहली बार पैरालंपिक खेलों में भाग ले रहे थे और उन्होंने पहली बार में ही गोल्ड मेडल पर निशाना साधकर इतिहास रच दिया है. वो अब पैरालंपिक्स की बैडमिंटन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले केवल तीसरे भारतीय एथलीट बन गए हैं. उनसे पूर्व टोक्यो पैरालंपिक्स में प्रमोद भगत और कृष्णा नागर ने मेंस सिंगल्स कम्पटीशन में गोल्ड जीता था.

भारत की झोली में आया नौवां मेडल

भारत अब तक पेरिस पैरालंपिक्स में कुल 9 मेडल जीत चुका है. मौजूदा खेलों में नितेश कुमार बैडमिंटन में मेडल जीतने वाले पहले एथलीट बने हैं. शूटिंग में अब तक 4 मेडल आ चुके हैं. अवनी लेखरा ने गोल्ड, वहीं मनीष नरवाल ने सिल्वर, मोना अगरवाल और रूबीना फ्रांसिस ने ब्रॉन्ज मेडल पर निशाना साधा है. एथलेटिक्स में भी देश को 4 मेडल मिल चुके हैं. निषाद कुमार ने हाई जम्प में सिल्वर, योगेश कथुनिया ने डिसकस थ्रो में सिल्वर, वहीं प्रीति पाल ने महिलाओं की 100 मीटर और 200 मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीता है.

बैडमिंटन में अभी 2 और मेडल की उम्मीद

नितेश कुमार के अलावा मेंस सिंगल्स कम्पटीशन की बात करें तो भारत को अभी 2 और मेडल मिल सकते हैं. मेंस सिंगल्स एसएल4 कैटेगरी में सुहास यतिराज फाइनल में पहुंच चुके है, यानी उनका सिल्वर मेडल पक्का है. इसी कैटेगरी में सुकंत कदम ब्रॉन्ज मेडल मैच में हिस्सा लेने वाले हैं. पिछली बार बैडमिंटन में भारत केवल एक मेडल जीत पाया था, लेकिन पेरिस पैरालंपिक्स में बैडमिंटन से आने वाले मेडल की संख्या 5 से भी ऊपर जा सकती है.

यह भी पढ़ें:

मैं RCB को पहली बार IPL चैंपियन बनाऊंगा... 6 गेंद पर 6 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज का बड़ा दावा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
Embed widget