एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi: PKL-8 के प्लेऑफ्स में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए आज Bengaluru Bulls से पंगा लेगी Jaipur Pink Panthers

PKL-8: बेंगलुरु बुल्स और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच अभी तक 14 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पिंक पैंथर्स ने बुल्स को 7 बार हराया है, तो 6 मुकाबलों में बुल्स ने बाज़ी मारी है.

Pro Kabaddi League Season 8, Bengaluru Bulls vs Jaipur Pink Panthers: रविवार को बेंगलुरु के शेरेटॉन ग्रांड व्हाइटफील्ड में प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) सीजन 8 के 114वें मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स (Bengaluru Bulls) का सामना जयपुर पिंक पैंथर्स (Jaipur Pink Panthers) से होगा. बुल्स 19 मुकाबले खेल चुकी है और 9 जीत के साथ पांचवें स्थान पर है. पवन सहरावत एंड कंपनी को आखिरी पांच में से सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है.

अगर प्लेऑफ्स में जगह बनानी है, तो उन्हें बचे हुए तीन में से दो मैच जीतने ही होंगे. दूसरी ओर पिंक पैंथर्स पटरी पर लौट चुकी है. 18 में से 8 मैच जीतकर 8वें स्थान पर मौजूद पैंथर्स को प्लेऑफ्स में पहुंचने के लिए बचे हुए चार में से कम से कम तीन में जीत हासिल करनी होगी. ये मुकाबला रात 8:30 बजे से शुरू होगा, जिसका सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स और हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

पवन को रोकने उतरेंगे साहुल और संदीप 

बेंगलुरु बुल्स लंबे ब्रेक के बाद फिर से मैट पर उतरेगी. टीम के कप्तान पवन सहरावत (Pawan Sehrawat) और भरत (Bharat) ने अच्छी लय में हैं. हाई फ्लायर पवन सहरावत सीजन में सबसे अधिक रेड प्वाइंट्स हासिल करने वाली खिलाड़ी हैं. डिफेंस में सौरभ नांदल (Saurabh Nandal) और अमन (Aman) ने रेडर्स को रोकने का काम किया है. चंद्रन रणजीत (Chandran Ranjeet) और जीबी मोरे (GB More) का फॉर्म में आना जरूरी है. टीम को अभी तीन मैच खेलना है और दो मुकाबलों में जीत ही उन्हें प्लेऑफ्स में पहुंचाएगी.

दूसरी ओर पिंक पैंथर्स 8वें स्थान पर है और उन्हें 4 मैच खेलेने हैं. दीपक निवास हुड्डा (Deepak Niwas Hooda) और अर्जुन देशवाल (Arjun Deshwal) की फॉर्म विरोधियों की चिंता बढ़ा रही है, तो साहुल कुमार (Sahul Kumar) और संदीप धुल (Sandeep Dhull) की जोड़ी लगातार डिफेंस में प्रभावशाली रहे हैं. विशाल (Vishal) की फॉर्म में वापसी ने पैंथर्स की डिफेंस को और मजबूत किया है. देखा जाए, तो इस मुकाबले में पैंथर्स का पलड़ा भारी है और जो भी टीम जीतेगी वो प्लेऑफ्स के एक कदम और करीब पहुंचेगी.  

क्या कहते हैं आकंडे़

प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में बेंगलुरु बुल्स और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच अभी तक 14 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पिंक पैंथर्स ने बुल्स को 7 बार हराया है, तो 6 मुकाबलों में बुल्स ने बाज़ी मारी है. दोनों के बीच सिर्फ एक मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ है, तो इस सीजन की पहली भिड़ंत में बुल्स ने बाज़ी मारी थी.

Pro Kabaddi: ये तीन टीम प्रो कबड्डी सीजन 8 के प्लेऑफ्स में पहुंचने की हैं सबसे बड़ी दावेदार, बुल्स और बंगाल की हालत खराब

Pro Kabaddi: प्लेऑफ्स में पहुंचने वाली पहली टीम बनी Patna Pirates, अब तक के प्रदर्शन पर डालिए एक नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट चौधरी के CM चुने जाने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'PM मोदी ऐसे ही निर्णयों के लिए आप...'
सम्राट चौधरी के CM चुने जाने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'PM मोदी ऐसे ही निर्णयों के लिए आप...'
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
बिहार में सम्राट युग की शुरुआत, ऐसे ही नहीं बीजेपी ने लगाया दांव, इसके पीछे ये है 3 फैक्टर
बिहार में सम्राट युग की शुरुआत, ऐसे ही नहीं बीजेपी ने लगाया दांव, इसके पीछे ये है 3 फैक्टर
दिव्यांका त्रिपाठी की गोदभराई में पैसे का बैग लेकर भागे विवेक दहिया, जमाई को रोते देख सासू मां ने लगाया गले, देखें Inside Video
दिव्यांका की गोदभराई में पैसे का बैग लेकर भागे विवेक, जमाई को रोते देख सासू मां ने लगाया गले

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सम्राट चौधरी के CM चुने जाने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'PM मोदी ऐसे ही निर्णयों के लिए आप...'
सम्राट चौधरी के CM चुने जाने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'PM मोदी ऐसे ही निर्णयों के लिए आप...'
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
बिहार में सम्राट युग की शुरुआत, ऐसे ही नहीं बीजेपी ने लगाया दांव, इसके पीछे ये है 3 फैक्टर
बिहार में सम्राट युग की शुरुआत, ऐसे ही नहीं बीजेपी ने लगाया दांव, इसके पीछे ये है 3 फैक्टर
दिव्यांका त्रिपाठी की गोदभराई में पैसे का बैग लेकर भागे विवेक दहिया, जमाई को रोते देख सासू मां ने लगाया गले, देखें Inside Video
दिव्यांका की गोदभराई में पैसे का बैग लेकर भागे विवेक, जमाई को रोते देख सासू मां ने लगाया गले
Noida Protest LIVE: नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन पर अखिलेश को मिला राहुल का साथ, पुलिस बोली- सब सामान्य
LIVE: नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन पर अखिलेश को मिला राहुल का साथ, पुलिस बोली- सब सामान्य
Hormuz Blockade: ‘जंगलराज नहीं चलेगा’, चीनी राष्ट्रपति की US को खरी-खरी! होर्मुज में नाकेबंदी को कहा गैर-जिम्मेदाराना कदम
‘जंगलराज नहीं चलेगा’, चीनी राष्ट्रपति की US को खरी-खरी! होर्मुज में नाकेबंदी को कहा गैर-जिम्मेदाराना कदम
Wisden Award Winners 2026 List: विजडन अवार्ड्स में भारत का दबदबा, 9 मुख्य अवार्ड में 7 भारतीय क्रिकेटर्स ने जीते
विजडन अवार्ड्स में भारत का दबदबा, 9 मुख्य अवार्ड में 7 भारतीय क्रिकेटर्स ने जीते
मोटी सैलरी फिर भी रिजेक्ट हो गया लोन? जानें वे 5 छिपे कारण जो आपका गेम बिगाड़ रहे हैं
मोटी सैलरी फिर भी रिजेक्ट हो गया लोन? जानें वे 5 छिपे कारण जो आपका गेम बिगाड़ रहे हैं
Embed widget