एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi: मंजित छिल्लर के हाई-5 की मदद से Patna Pirates को हराकर Playoffs का टिकट हासिल करने वाली तीसरी टीम बनी Dabang Delhi

PKL-8: सेमीफाइनल के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी पटना पायरेट्स ने इस मैच में अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाया और उन्होंने भी दिल्ली जैसी मजबूत टीम को कड़ी टक्कर दी.

Pro Kabaddi League Season 8, Dabang Delhi vs Patna Pirates: गुरुवार को बेंगलुरु के शेरेटॉन ग्रांड व्हाइटफील्ड में प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) सीजन 8 के 126वें मुकाबले में दबंग दिल्ली केसी (Dabang Delhi KC) ने पटना पायरेट्स (Patna Pirates) को 26-23 से हरा दिया. इस जीत ने दबंग दिल्ली को प्लेऑफ्स की टिकट दिला दी. सेमीफाइनल के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी पटना ने इस मैच में अपनी बेंच स्ट्रेंथ को उतारा, जिसके खिलाफ दिल्ली को मुश्किल से जीत मिली.

हालांकि शुभम शिंदे ने अपना हाई-5 पूरा किया, तो मोहम्मद्रेजा चियानेह और गौरव गुलिया ने 4-4 टैकल प्वाइंट्स हासिल किए. दिल्ली की ओर से कप्तान मंजीत छिल्लर ने अपना हाई-5 पूरा किया, तो कृष्ण धुल (Krishan Dhull) ने चार खिलाड़ियों को मैट से बाहर का रास्ता दिखाया. नवीन कुमार (Naveen Kumar) इस मुकाबले में कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 2 अंक हासिल कर पाए.

बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने उतरी पायरेट्स

पटना पायरेट्स ने टॉस जीता और दबंग दिल्ली को पहले रेड करने के लिए आमंत्रित किया. नवीन कुमार ने पहला रेड खाली किया लेकिन मोहित (Mohit) ने पटना का खाता खोल दिया. इसके बाद पटना की बेंच स्ट्रेंथ खेल रही इस मुकाबले में शानदार खेल दिखाया और 5-2 से बढ़त बना ली. साजिन (Sajin) को कृष्ण धुल ने टैकल कर दिल्ली की वापसी कराई और संदीप नरवाल (Sandeep Narwal) ने सफल रेड के साथ स्कोर बराबर कर दिया.

दिल्ली के डिफेंस ने लगातार दो टैकल कर टीम को आगे कर दिया. मोहम्मद्रेजा ने नीरज नरवाल (Neeraj Narwal) को टैकल कर स्कोर 12-12 कर दिया. इसके बाद विजय (Vijay) ने एक ही रेड में दो अंक लेकर टीम को दो अंकों की लीड दिला दी. पहले हाफ के आखिरी रेड में सावधानी बरती और कोई जोखिम नहीं लिया. दबंग दिल्ली ने 14-12 की बढ़त के साथ पहले हाफ को समाप्त किया.

लगातार तीसरी बार प्लेऑफ्स में पहुंची दिल्ली

दूसरे हाफ के पहले ही रेड में डेनियल ओडियांबो (Denial Odhiambo) ने पटना के स्कोर में इजाफा कर दिया. जीवा कुमार (Jeeva Kumar) ने मोहित को टैकल कर दिल्ली को 17-13 से आगे कर दिया लेकिन नीरज को टैकल कर पटना ने स्कोर 17-16 कर दिया. डू ऑर डाई रेड में शुभम शिंदे (Shubham Shinde) ने मंजीत (Manjeet) को टैकल कर अपना हाई-5 पूरा किया. इसके इसके अगली रेड में मंजीत ने रोहित को आउट कर अपना हाई-5 पूरा किया.

पहले से ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी पटना पायरेट्स की बेंच स्ट्रेंथ ने दिल्ली को चने चबवा दिए और लगातार कड़ी चुनौती दी. मैच में सिर्फ 2 मिनट का खेल बचा था और दिल्ली के पास सिर्फ एक अंक की बढ़त थी. आखिरी रेड में दिल्ली ने दो अंक और हासिल किया और जीत के साथ लगातार तीसरी बार प्लेऑफ्स में जगह पक्की कर ली.

PKL-8: प्रो कबड्डी सीजन 8 के Final मुकाबले की तारीख की घोषणा, अभी तक सिर्फ पायरेट्स की Playoffs में जगह पक्की

Pro Kabaddi: PKL-8 के Playoffs में पहुंची UP Yoddha, रोमांचक मुकाबले में U Mumba को 35-28 से हराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जिस सनातन ने लोगों को बांटा...’, विधानसभा में उदयनिधि स्टालिन के बिगड़े बोल, जानें CM विजय के सामने क्या कहा?
‘जिस सनातन ने लोगों...’, विधानसभा में उदयनिधि स्टालिन के बिगड़े बोल, CM विजय के सामने क्या कहा?
'हमारा मनोबल टूट गया, मेहनत पर पानी फिरा...', नीट परीक्षा रद्द होने पर छलका स्टूडेंट्स का दर्द
'हमारा मनोबल टूट गया, मेहनत पर पानी फिरा...', नीट परीक्षा रद्द होने पर छलका स्टूडेंट्स का दर्द
GT vs SRH: हैदराबाद ने जीता टॉस, गुजरात की पहले बैटिंग; जानें प्लेइंग इलेवन में हुए कितने बदलाव?
हैदराबाद ने जीता टॉस, गुजरात की पहले बैटिंग; जानें प्लेइंग इलेवन में हुए कितने बदलाव?
Project Hail Mary OTT Release: भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ, जानें- कब और कहां देखें?
भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ

वीडियोज

सलमान खान की वो फिल्म जिसने हर भारतीय परिवार को हंसाया भी और रुलाया भी
Pati Brahmachari: Suraj का गुस्सा और Isha का मास्टरस्ट्रोक! Isha की चालाकी ने कर दी बोलती बंद! #sbs
Bollywood News: रणवीर सिंह पर स्टाफ के आरोपों से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर इमेज पर उठे सवाल (12.05.26)
Amisha Patel का Late Night पोस्ट बना Bollywood का सबसे बड़ा DISCUSSION TOPIC!
PM Modi Gold Appeal: सोना न खरीदने से डॉलर में आएगी गिरावट? | Middle East Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जिस सनातन ने लोगों को बांटा...’, विधानसभा में उदयनिधि स्टालिन के बिगड़े बोल, जानें CM विजय के सामने क्या कहा?
‘जिस सनातन ने लोगों...’, विधानसभा में उदयनिधि स्टालिन के बिगड़े बोल, CM विजय के सामने क्या कहा?
'हमारा मनोबल टूट गया, मेहनत पर पानी फिरा...', नीट परीक्षा रद्द होने पर छलका स्टूडेंट्स का दर्द
'हमारा मनोबल टूट गया, मेहनत पर पानी फिरा...', नीट परीक्षा रद्द होने पर छलका स्टूडेंट्स का दर्द
GT vs SRH: हैदराबाद ने जीता टॉस, गुजरात की पहले बैटिंग; जानें प्लेइंग इलेवन में हुए कितने बदलाव?
हैदराबाद ने जीता टॉस, गुजरात की पहले बैटिंग; जानें प्लेइंग इलेवन में हुए कितने बदलाव?
Project Hail Mary OTT Release: भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ, जानें- कब और कहां देखें?
भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ
'एक काम कीजिए, खुद Google कीजिए', NEET पेपर लीक पर राहुल गांधी ने स्टूडेंट्स से की ये अपील
'एक काम कीजिए, खुद Google कीजिए', NEET पेपर लीक पर राहुल गांधी ने स्टूडेंट्स से की ये अपील
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां और खेती से लेकर GDP पर बड़ा असर
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां, खेती और GDP पर बड़ा असर
LPG News: रसोई गैस की सप्लाई होगी और भी मजबूत, BPCL ने बताया- कैसे बढ़ेगा देश का गैस भंडार
रसोई गैस की सप्लाई होगी और भी मजबूत, BPCL ने बताया- कैसे बढ़ेगा देश का गैस भंडार
ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ के बाद अमेरिका का बड़ा एक्शन, ईरान की मदद के आरोप में चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध
ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ के बाद अमेरिका का बड़ा एक्शन, ईरान की मदद के आरोप में चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध
Embed widget