एक्सप्लोरर

IPL 2022: हमेशा KKR के लिए खेलना चाहते हैं शुभमन गिल, साथी खिलाड़ियों के लिए कही ये बड़ी बात

IPL 2022: केकेआर ने शुभमन गिल को रिटेन नहीं किया है. लेकिन मेगा ऑक्शन में यह फ्रेंचाइजी गिल को फिर से अपनी टीम में लेना चाहेगी.

IPL 2022: कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने सलामी बल्लेबाजा शुभमन गिल को रिलीज कर दिया है. इसके बावजूद गिल की इच्छा है कि वे केकेआर की टीम के लिए ही खेलें. गिल ने कहा है कि अगर संभव हो सके तो वे हमेशा केकेआर के लिए खेलना चाहेंगे. एक शॉर्ट फिल्म में गिल यह कहते हुए नजर आए हैं.

'लव, फैथ एंड बियोंड' नाम की इस शॉर्ट फिल्म में गिल कहते हैं, 'केकेआर के साथ मेरा जिस तरह का रिश्ता है, वह वास्तव में मेरे लिए बेहद खास है. एक बार जब आप एक फ्रेंचाइजी से जुड़ जाते हैं तो आप हमेशा उनके लिए साथ खेलना चाहते हैं. अगर संभव हो सका तो मैं हमेशा बैंगनी और गोल्ड कलर वाली इस जर्सी के साथ ही आईपीएल खेलना चाहूंगा.'

केकेआर ने 11 मिनट की यह शॉर्ट फिल्म अपने बेहतरीन खिलाड़ियों के लिए बनाई है. इसमें शुभमन गिल अपने अपने साथी खिलाड़ियों को लेकर कहते हैं, 'हर साल आपके साथ एक टीम में सभी बेहतरीन खिलाड़ी, बेहतरीन साथी और अच्छे दोस्त नहीं हो सकते. इसलिए जब तक सभी एक टीम में साथ होते हैं तो उन पलों को अच्छे से जीना चाहिए.' केकेआर ने साल 2018 में शुभमन गिल को 1.8 करोड़ में खरीदा था. इस युवा बल्लेबाज ने पहले सीजन से ही केकेआर के लिए बेहतर खेल दिखाया है. 

रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल नहीं

22 वर्षीय गिल फिलहाल शीन इंजरी के चलते टीम इंडिया से बाहर हैं. चोटिल होने की वजह से वे दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम स्क्वॉड से बाहर हैं. हाल ही में केकेआर ने अपनी रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट में उन्हें शामिल नहीं किया था. केकेआर ने आंद्रे रसेल, सुनील नरेन और वरूण चक्रवर्ती को रिटेन किया है. शुभमन गिल, इयॉन मार्गन, दिनेश कार्तिक, राहुल त्रिपाठी और नीतीश राणा जैसे खिलाड़ियों को केकेआर ने रिलीज कर दिया है. हालांकि यह फ्रेंचाइजी मेगा ऑक्शन में इन खिलाड़ियों को अपने साथ फिर से जोड़ने की कोशिश कर सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस, AIMIM और BJP ने मिलाया हाथ, महाराष्ट्र से फिर सामने आई चौंकाने वाली सियासी तस्वीर

बैंकॉक से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में बवाल, केबिन क्रू ने की यात्रियों से बदसलूकी, जानें क्या है पूरा विवाद

टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड का बज गया बैंड, भारत के पड़ोसी देश ने बुरी तरह धो डाला

'विक्की कौशल का धुरंधर 2 से कोई लेना-देना नहीं', आदित्य धर की फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे उरी एक्टर

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: पुलिस पर उठाए सवाल..जज का तबादला तत्काल! | Sambhal Violence | Anuj Chaudhary
Khabar Gawah Hai: सनातन को कौन कर रहा है बदनाम? | Prayagraj Magh Mela Row | Swami Avimukteshwaranand
ABP Report: संत VS सरकार, और बढ़ेगी रार? | Shankaracharya Controversy | Prayagraj Magh Mela
Bollywood News: तेरी दुल्हन सजाऊंगी’ ट्रेंड में निक जोनस की एंट्री, फैंस हुए खुश
Shankaracharya Controversy: Avimukteshwaranand का अपमान...Debate में मचा बवाल..लड़ने लगे धर्मगुरु !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस, AIMIM और BJP ने मिलाया हाथ, महाराष्ट्र से फिर सामने आई चौंकाने वाली सियासी तस्वीर
कांग्रेस, AIMIM और BJP ने मिलाया हाथ, महाराष्ट्र से फिर सामने आई चौंकाने वाली सियासी तस्वीर
बैंकॉक से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में बवाल, केबिन क्रू ने की यात्रियों से बदसलूकी, जानें क्या है पूरा विवाद
बैंकॉक से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में बवाल, केबिन क्रू ने की यात्रियों से बदसलूकी, जानें क्या है पूरा विवाद
टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड का बज गया बैंड, भारत के पड़ोसी देश ने बुरी तरह धो डाला
टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड का बज गया बैंड, भारत के पड़ोसी देश ने बुरी तरह धो डाला
'विक्की कौशल का धुरंधर 2 से कोई लेना-देना नहीं', आदित्य धर की फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे उरी एक्टर
'विक्की कौशल का धुरंधर 2 से कोई लेना-देना नहीं', आदित्य धर की फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे उरी एक्टर
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?

'फांसी की जगह इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का हो इस्तेमाल', मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला

फल या फल का रस, कौन देता है ज्यादा हेल्थ बेनिफिट्स? जानिए एक्सपर्ट की राय

मोबाइल से कैसे चेक करें पीएम किसान योजना की लिस्ट, कब आएगी सम्मान निधि की 22वीं किस्त?

Embed widget