एक्सप्लोरर

FIFA WC 2022: राउंड ऑफ-16 के लिए जर्मनी की उम्मीदें बरकरार, स्पेन के साथ मैच हुआ ड्रॉ; ऐसा रहा मैच का रोमांच

GER vs ESP: फीफा वर्ल्ड कप में रविवार देर रात को हुआ ग्रुप-ई का एक मुकाबला जर्मनी और स्पेन के बीच ड्रॉ पर खत्म हुआ.

Germany vs Spain: फीफा वर्ल्ड कप 2022 में स्पेन (Spain) के साथ मैच ड्रॉ कराने के बाद जर्मनी (Germany) ने राउंड ऑफ-16 के लिए अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं. मुकाबले में एक समय जर्मनी 0-1 से पिछड़ी हुई थी और उसके लिए अगले राउंड के रास्ते मुश्किल होते नजर आ रहे थे, लेकिन आखिरी बचे कुछ मिनटों में निकलस फुलक्रग के गोल ने जर्मनी को मैच के साथ-साथ टूर्नामेंट में भी वापसी करा दी.

जर्मनी ने अपना पहला मैच जापान के खिलाफ 1-2 से गंवा दिया दिया था. अगर वह स्पेन के खिलाफ मुकाबला भी गंवा देती तो उसके लिए आगे के रास्ते लगभग बंद हो सकते थे. उधर, स्पेन ने पिछले मैच में कोस्टारिका को 7-0 से पटखनी दी थी. ऐसे में इस टीम के खिलाफ मुकाबला जीतना भी इतना आसान नजर नहीं आ रहा था.

मैच की शुरुआत में स्पेन पूरी तरह भारी नजर आई. ज्यादातर वक्त बॉल स्पेनिश खिलाड़ियों के पैरों के सामने नाचती दिखी. पहले हाफ में स्पेन ने कुछ अच्छे मौके भी बनाए. हालांकि यह मौके गोल में तब्दील नहीं हो सके. दूसरे हाफ में अलवरो मोराटा ने 62वें मिनट में गोल कर स्पेन को लीड दिलाई. यहां से जर्मनी की फारवर्ड लाइन ज्यादा एक्टिव हुई और एक के बाद एक ताबड़तोड़ हमले किए. 83वें मिनट में जर्मन स्ट्राइकर निकलस फुलक्रग ने जर्मनी के लिए बराबरी का गोल दागा.

मैच में 56% समय तक बॉल स्पेन के पास रही. जर्मनी का बॉल पजेशन 33% रहा. हालांकि गोल अटेम्प्ट के मामले में स्पेन (7) के मुकाबले जर्मनी (10) थोड़ी आगे रही. स्पेन ने 565 पास पूरे किए. वहीं, जर्मनी ने 281 पास कम्पलीट किए. कार्नर और फ्री किक के मामले में दोनों टीमें लगभग बराबर रहीं. स्पेन को 6 कॉर्नर और 16 फ्री किक मिली तो वहीं जर्मनी को 5 कॉर्नर और 15 फ्री किक हासिल हुई.

रोचक हुई ग्रुप-ई की जंग
ग्रुप-ई में स्पेन की टीम 4 अंक के साथ नंबर-1 पर है. यहां जापान और कोस्टारिका के खाते में बराबर (3-3) अंक है. वहीं, जर्मनी के हिस्से अब तक एक अंक आया है. टॉप-2 टीमों का फैसला ग्रुप के आखिरी दो मैचों में ही निकलेगा. आखिरी मुकाबलों में स्पेन की भिड़ंत जापान और जर्मनी की भिड़ंत कोस्टारिका से होगी.

यह भी पढ़ें...

FIFA WC 2022: 'आर या पार' के मुकाबले में अर्जेंटीना जीता, मैक्सिको को 2-0 से हराया, मेसी और फर्नांडेज़ ने दागे गोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget