By: एबीपी न्यूज़ | Updated at : 18 Nov 2018 11:15 PM (IST)
नई दिल्ली: प्रो-कबड्डी लीग के छठे सीजन के 71वें मैच में गुजरात फॉर्च्यून जाएंट्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यूपी योद्धा को 37-32 से मात दी. यह मैच गुजरात के द एरेना बाई ट्रांस्टाडिया में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात के लिए रेड के जरिए सबसे अधिक प्वाइंट सचिन तनवर (8) जबकि डिफेंस के जरिए सबसे अधिक प्वाइंट सुनील कुमार (5) ने प्राप्त किए. यूपी के लिए रेडर श्रीकांत जाधव ने 11 प्वाइंट्स का योगदान दिया जबकि डिफेंडर नीतेश कुमार ने पांच प्वाइंट हासिल किए.
FT: 37-32 And the tradition continues for @Fortunegiants as they remain unbeaten at The Arena by TransStadia, surging ahead of @UpYoddha in fine fashion! #GUJvUP
— ProKabaddi (@ProKabaddi) November 18, 2018
गुजरात की टीम मैच के पहले मिनट से ही आत्मविश्वास से भरी हुई नज़र आई और उसने दमदार शुरूआत की. मेजबान टीम ने कप्तान, डिफेंडर सुनील और रेडर सचिन के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत पहले 10 मिनट में ही 15-5 की बड़ी बढ़त बना ली.

मेजबान टीम ने मैच पर अपनी पकड़ कमजोर नहीं होने दी. पहले हाफ की खत्म होने पर गुजरात 19-10 से आगे रहा. यूपी ने दूसरे हाफ की शुरुआत में रक्षात्मक खेल दिखाया. मेहमान टीम ने प्वाइंट्स के अंतर को कम करते हुए स्कोर 21-17 कर दिया.

यूपी की टीम ने मैच में धमाकेदार वापसी की और गुजरात को ऑल आउट करते हुए 23-22 की बढ़त बना ली. ऐसे में डिफेंडर सचिन विट्टाला रेड लगाने आए और उन्होंने अपनी टीम को दो प्वाइंट दिलाकर दोबारा 25-23 से आगे कर दिया. इसके बाद, मेजबान टीम ने यूपी को ऑल आउट करने में कामयाबी पाई और मैच अपने नाम किया.

18 साल बाद इस खिलाड़ी ने छोड़ा CSK का साथ, आपसी सहमति से टीम से अलग हुए
लॉर्ड्स में शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी यास्तिका भाटिया ने कहा- पिक्चर अभी बाकी है
युवराज सिंह से मिले वैभव सूर्यवंशी, तस्वीर शेयर कर लिखा- 'उन्होंने मुझे बहुत कुछ समझाया...'
Virat Kohli IND VS ENG: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली बना सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स, देखिए लिस्ट
टी20 वर्ल्ड कप के बाद से अब 24 कैच छोड़े, 11 मौके तो आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर गंवाए, क्या हुआ टीम इंडिया की फिल्डिंग को?
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
Dhamaal 4 Worldwide BO Day 3 : 'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, 100 करोड़ से रह गई इंचभर दूर