News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

Fifa World Cup 2018: ब्राजील के दिग्गज प्लेयर पेले उद्घाटन समारोह से रह सकते हैं गायब

ब्राजील के साथ तीन बार विश्व कप का खिताब जीतने वाले पेले को रूस में होने वाले फीफा विश्व कप टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में अन्य अतिथियों के साथ आमंत्रित किया गया था.

Share:

रियो डी जनेरियो: फीफा वर्ल्ड कप 2018 की शुरुआत में अब महज 2 दिन का वक्त बचा है. लेकिन वर्ल्ड की शुरुआत से पहले ही ब्राजील टीम के फैंस के लिए बुरी खबर है. ब्राजील फुटबाल जगत के दिग्गजों में गिने जाने वाले पेले 14 जून को उद्घाटन समारोह से गायब रह सकते हैं. स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनका रूस का दौरा रद्द कर दिया गया है.

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, पेले के एक प्रवक्ता ने बताया कि उनकी तबीयत खराब है. पेले को उनके पैरों में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

ब्राजील के साथ तीन बार विश्व कप का खिताब जीतने वाले पेले को रूस में होने वाले फीफा विश्व कप टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में अन्य अतिथियों के साथ आमंत्रित किया गया था. वर्तमान में 77 साल के पेले अब तक अपने शरीर के अंगों में हुई परेशानियों को कारण कई ऑपरेशन करा चुके हैं.

कुछ दिनों पहले उन्होंने विश्व कप में ब्राजील के प्रदर्शन को लेकर चिंता जताई थी. पेले ने कहा था कि वह ब्राजील की टीम से संतुष्ट नहीं है. बता दें कि ब्राजील की टीम ने अब तक सबसे ज्यादा 5 वर्ल्ड कप जीते हैं और इस बार भी उन्हें खिताब की प्रबल दावेदारों में से एक माना जा रहा है.

Published at : 11 Jun 2018 01:16 PM (IST)
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Sports News in Hindi

यह भी पढ़ें

200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल

200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल

BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह

BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह

भारत की बेटी मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, बनीं पहली महिला कुश्ती चैंपियन

भारत की बेटी मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, बनीं पहली महिला कुश्ती चैंपियन

पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?

पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?

भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?

भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?

टॉप स्टोरीज

बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी

बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी

श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'

श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'

गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग

'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग