By: पीटीआई- भाषा | Updated at : 20 May 2022 12:02 PM (IST)
(एसजीपीसी 11 सदस्यीय बैठक)
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) द्वारा गठित एक संयुक्त समिति देश भर की विभिन्न जेलों में बंद सिख कैदियों की रिहाई का मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के समक्ष उठाएगी. एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. इसके अलावा यह संयुक्त समिति कर्नाटक और दिल्ली के मुख्यमंत्रियों के साथ भी बैठक करेगी और उनसे अपने-अपने राज्यों में सिख कैदियों की रिहाई पर तुरंत निर्णय लेने को कहेगी.
इस संयुक्त समिति के सदस्यों में एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान, दमदमी टकसाल के मुखिया बाबा हरनाम सिंह खालसा आदि शामिल हैं. एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि सिख कैदियों की रिहाई के लिए कई प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की जाएगी.
Punjab News: शहीद जवानों के परिवार को एक करोड़ देगी पंजाब सरकार, सीएम भगवंत मान ने किए तीन बड़े एलान
कई मुख्यमंत्रियों से करेंगे मुलाकात
धामी ने कहा कि कई सिख कर्नाटक की जेल में बंद हैं, इसलिए उनकी रिहाई के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी. इसके साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से प्रो. दविंदर पाल सिंह की रिहाई के लिए एसजीपीसी का डेपुटेशन मुलाकात करेगा. वहीं पंजाब के सीएम बलवंत सिंह राजोआणा की रिहाई के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की जाएगी. धामी ने कहा कि गुरु नानकदेव के 550वें प्रकाश पर्व पर सिखों की रिहाई का एलान किया गया था लेकिन अभी भी कुछ सिख जेलों में बंद हैं और पैरोल पर नहीं आ पा रहे. बता दें कि पहले सिखों की रिहाई के लिए एसजीपीसी ने 9 मेंबरी कमेटी बनाई थी फिर बाद में इसमें दो और मेंबर जोड़े गए.
चंडीगढ़ में बीजेपी ऑफिस के बाहर ब्लास्ट के मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हरियाणा से दबोचा
राघव चड्ढा पर AAP का बड़ा बयान, 'उनकी चुप्पी निराशाजनक, संसद में...'
परिवहन कर्मियों को मान सरकार का 'सुरक्षा कवच', ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज, पटियाला कैंप में बने सेहत कार्ड
Punjab: गुरदासपुर के सरकारी स्कूल में चोरी, गैस सिलेंडर और मिड-डे मील का सामान ले उड़े चोर
Punjab: क्रिकेट खेल रहे थे, अचानक आसमान से गिरी बिजली, 1 लड़के की दर्दनाक मौत, 2 घायल
SRH ने रचा इतिहास, बना दिया सबसे बड़ा स्कोर; IPL में पहले कभी नहीं हुआ ऐसा
'रामायण' के वीएफएक्स पर उठे सवाल तो ऋतिक रोशन ने किया रिएक्ट, बोले- 'हां खराब होते हैं लेकिन...'
ईरान में ‘मिशन इम्पॉसिबल’ जैसा ऑपरेशन, अमेरिकी पायलट को ऐसे निकाला गया सुरक्षित, जानिए पूरी कहानी
तलाक के बाद मायके लौटी बेटी, पिता ने ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत, VIDEO देख लोग बोले—यही है असली सपोर्ट