Gyanvapi Masjid विवाद को लेकर ओवैसी, अखिलेश और मायावती सहित तमाम नेताओं ने यूपी सरकार पर साधा निशाना, जानिए किसने क्या कहा?
Written By : ABP Live | Updated at : 18 May 2022 01:42 PM (IST)
ज्ञानवापी मस्जिद विवाद
1/7
वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे के काम खत्म हो गया. सोमवार को सर्वे की टीम ने नंदी की मूर्ति के पास बने कुएं का भी सर्वे किया. इस बीच हिंदू पक्ष ने दावा किया है कि मस्जिद परिसर में वजू के लिए बने तालाब में शिवलिंग बना हुआ है. इसके बाद कोर्ट ने तालाब के आसपास के इलाके को सील करने का आदेश दे दिया था. मामला अब सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गया है. वहीं ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर हो रहे विवाद के बीच अब यूपी की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है. एआईएमआईएम प्रमुख, ओवैसी से लेकर अखिलेश यादव सहित तमाम नेताओं ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है. आइए जानते हैं किसने क्या कहा?
2/7
ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर हो रहे विवाद के बीच AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने abp न्यूज़ से कहा कि सुप्रीम कोर्ट को मामले पर रोक लगानी चाहिए. ओवैसी ने कहा कि देश आस्था से नहीं, संविधान से चलेगा. उन्होंने ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर हुए सर्वे को गलत ठहराते हुए कहा कि ये 1991 के एक्ट का उल्लंघन हो रहा. ओवैसी ने सर्वोच्च अदालय से न्याय की उम्मीद की बात कही है.
3/7
वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार (BJP Government) को घेरते हुए कहा कि ज्ञानवापी जैसी घटनाओं का जानबूझकर बीजेपी और उसके सहयोगियों को द्वारा भड़काया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों का जवाब नहीं है इसलिए इस तरह के मुद्दे उठाए जा रहे हैं. अखिलेश ने कहा कि, BJP ने हेट कैलेंडर बना रखा है उसी पर काम हो रहा है.
4/7
मायावती ने कहा, "बेरोजगारी, आसमान छूती महंगाई और अन्य मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए धार्मिक स्थलों को बीजेपी और उसके सहयोगी निशाना बना रहे हैं. यह किसी से छिपा नहीं है. इससे कभी भी हालात बिगड़ सकती है. आजादी के इतने वर्षों के बाद ज्ञानवापी, मथुरा, ताजमहल और अन्य स्थलों के मामले में षडयंत्र के तहत लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काया जा रहा है. इससे अपना देश मजबूत नहीं होगा, BJP को इस पर ध्यान देने की जरूरत है."
5/7
वहीं ज्ञानवापी मामले पर कांग्रेस के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी निशाना साधा. खड़गे ने कहा कि, लोगों के बीच मतभेद पैदा करने की मंशा से विवाद पैदा किया जा रहा है.
6/7
ज्ञानवापी मामले पर शिवसेना सांसद संजय राउत कहा कि, 'ये मुद्दे देश को तोड़ देंगे.'
7/7
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के मुद्दे पर देश में एक नया तमाशा शुरू करने का आरोप लगाया और कहा कि भगवा पार्टी की नीतियां देश को बर्बाद करने वाली हैं. सीएम गहलोत ने कहा, “ अब वो वाराणसी में नया ड्रामा क्रिएट करेंगे, इसकी शुरुआत कल से न्यूज चैनलों और सोशल मीडिया पर भी हो चुकी है.” उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि, बीजेपी- आरएसएस वाले सौ ऐसी जगह होंगे जहां विवाद पैदा कर देंगे. सदियों से हिंदू-मुस्लिम साथ रहते आए हैं लेकिन भाजपा-आरएसएस विवाद पैदा करने में माहिर हैं.