एक्सप्लोरर
UP Election 2022: सपा की हार पर खुशी से झूमी मुलायम सिंह की बहू Aparna Yadav, तस्वीरों में देखिए किस अंदाज में मनाया बीजेपी की जीत का जश्न
बीजेपी की जीत की खुशी में झूमी अपर्णा यादव
1/6

UP Election Result 2022: यूपी के विधानसभा चुनाव के नतीजे (UP Election Result) घोषित हो चुके हैं. बीजेपी ने एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज की है. इसी के साथ योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी एक बार फिर सत्ता पर काबिज होने जा रही है. वहीं अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा है. इधर चुनाव के दौरान बीजेपी में शामिल हुई मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की बहू अपर्णा यादव भाजपा को मिली जीत से काफी खुश हैं. उन्होंने खास अंदाज में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर बीजेपी की जीत का जश्न मनाया जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी पोस्ट की है.
2/6

बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान अपर्णा यादव ने सपा का साथ छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर ली थी. अपर्णा यादव मुलायम सिंह यादव की बहू और अखिलेश यादव के छोटे भाई की पत्नी हैं. वहीं बीजेपी को मिली जीत की खुशी में अपर्णा यादव खुद को रोक नहीं पाई और कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर जश्न मनाने लगीं. उनके चेहरे की रौनक बयां कर रही है कि वे कितनी खुश हैं.
Published at : 11 Mar 2022 02:28 PM (IST)
और देखें



























