एक्सप्लोरर
In Pics: प्राण प्रतिष्ठा के के दिन अय्यप्पा मंदिर पहुंचे बीजेपी नेता नीरज सिंह, परिवार के साथ किए दर्शन
Ramlala Pran Pratishtha: प्राण प्रतिष्ठा के महोत्सव को लेकर पूरे प्रदेश में उल्लास का माहौल देखा गया. इस अवसर पर बीजेपी नेता नीरज सिंह लखनऊ के अय्यप्पा मंदिर पहुंचे और मंदिर प्रतिमा के दर्शन किए.
प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नीरज सिंह ने की लखनऊ के मंदिर में पूजा
1/7

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या नगरी में आज यानी 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई. इस दौरान बीजेपी नेता नीरज सिंह लखनऊ के अय्यप्पा मंदिर पहुंचे. वह अपने परिवार के साथ मंदिर प्रतिमा के दर्शन किए.
2/7

सामूहिक रूप से अयोध्या में हो रहे भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखते हुए उन्होंने वहां मौजूद तमाम सनातनी लोगों के साथ जय श्री राम के नारे लगाए.
3/7

बीजेपी नेता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज का दिन बहुत बड़ा है. आज के दिन का ऐतिहासिक महत्व है, जो आने वाले समय पीढ़ी दर पीढ़ी जाना जाएगा.
4/7

लंबे इंतजार के बाद ये समय आया है, जब रामलला अयोध्या में विराजमान हुए. उन्होंने आगे कहा कि पूरे देश में दिवाली मनाई जा रही है.
5/7

नीरज सिंह ने कहा कि हम सब लोग बहुत खुश हैं, साथ ही विपक्ष निमंत्रण के बाद भी न पहुंचने पर विपक्ष पर हमला बोला.
6/7

प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर श्री शक्तेश्वर महादेव मंदिर में भंडारा आयोजित किया गया था. जिसमें बीजेपी नेता नीरज सिंह उपस्थित होकर प्रसाद वितरण किए.
7/7

उन्होंने पावन दिन पर लखनऊ में दक्षिण मुखी श्री हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ और भजन उत्सव में हिस्सा लिया और इस पावन दिन पर पुनः दीपोत्सव मना कर प्रसाद वितरित किया.
Published at : 22 Jan 2024 10:35 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
क्रिकेट
बॉलीवुड























