एक्सप्लोरर
Lok Sabha Election 2024: बारामती सीट पर सुप्रिया सुले बनाम सुनेत्रा पवार तय! अजित पवार की पत्नी के बारे में जानें सबकुछ
Maharashtra Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज हो गई है. प्रदेश की पवार फैमिली का गढ़ बारामती लोकसभा सीट पर इस बार रोचक मुकाबल देखने को मिलेगा.
सुप्रिया सुले और सुनेत्रा पवार
1/8

देश के आम चुनाव में महज तीन महीने से भी कम समय रह गया है. लोकसभा चुनाव से पहले सभी सियासी दल जीत हासिल करने के लिए रणनीति बनाने में जुट गई हैं. महाराष्ट्र में एसीपी दो धड़ों अलग होने के बाद सभी की नजर पवार फैमिली पर टिकी है. महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी की सुनेत्रा पवार का भी लोकसभा के सियासी रण में उतरना तय माना जा रहा है.
2/8

सुनेत्रा पवार को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह इस बार लोकसभा चुनाव में अपनी ननद सुप्रिया सुले के खिलाफ बारामती सीट से लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी. हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई औपचारिक एलान होना बाकी है.सियासी गलियारों में एनसीपी में फूट के बाद यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार की महाराष्ट्र की सियासत में क्या भूमिका होगी? वह सियासी मंच से इतर अक्सर सार्वजनिक मंच पर दिखाई पड़ती हैं.
Published at : 17 Feb 2024 06:42 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
विश्व
क्रिकेट

























