एक्सप्लोरर
Jagdalpur News: नक्सली हमले में शहीद कांग्रेस नेताओं का अब तक नहीं बना स्मारक, घटना के लगभग 11 साल पूरे
कांग्रेस सरकार शहीद हुए नेताओं की याद में नहीं बनवा पाई शहीद स्मारक
1/4

25 मई 2013 को देश की सबसे बड़ी नक्सली हमले में छत्तीसगढ़ के बड़े कांग्रेसी नेता समेत 33 लोग शहीद हो गए थे. आज उस घटना को हुए लगभग 11 साल पूरे हो गए हैं. ऐसे में जगदलपुर में कांग्रेस के बड़े नेताओं की याद में शहीद स्मारक बनाने की घोषणा छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार ने की थी. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार को लगभग 4 साल पूरे होने जा रहे हैं. लेकिन दुर्भाग्य है कि अब तक जगदलपुर में कांग्रेस के बड़े नेताओं की याद में जो शहीद स्मारक बनाना था अब भी नहीं बन पाया.
2/4

आपको बता दें कि 25 मई 2013 को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के दौरान झीरम घाटी के पास नक्सलियों ने घात लगाकर ताबड़तोड़ गोलियों की बरसात की थी. नक्सली हमले में कांग्रेस के बड़े नेताओं समेत 33 लोग शहीद हो गए थे. उस समय कांग्रेस की पूरी लीडरशिप ही खत्म हो गई थी.यह देश का सबसे बड़ा नक्सली हमला था.
Published at : 22 Apr 2022 03:47 PM (IST)
और देखें

























