एक्सप्लोरर
In Pics: कलेक्टर की मौजूदगी में कोरिया और एमसीबी में कोविड प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल, कितना तैयार है छत्तीसगढ़, देखें तस्वीरें
कोरोना महामारी से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार अपनी तैयारियों में जुट चुकी है. कोरिया और एमसीबी जिले में कलेक्टर की मौजूदगी में मंगलवार को कोविड प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल कराया गया.
कोविड प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल (फोटो- अमितेष पांडे)
1/6

कोविड के नए वेरियंट बीएफ-7 संक्रमण के खतरे को ध्यान में रखते हुए बचाव के लिए भारत सरकार द्वारा जारी निर्देश के पालन में राज्य सरकार द्वारा सभी जिलों में कोविड प्रबंधन की आवश्यक तैयारी करने एवं आज 27 दिसंबर को जीवनदायी उपकरणों को चलाने व कोविड प्रबंधन प्रोटोकॉल का मॉक-ड्रिल करने के निर्देश दिये गए थे.
2/6

इसी क्रम में कोरिया जिले में एक्सक्लूसिव कोविड ट्रीटमेंट हॉस्पिटल कंचनपुर, बैकुंठपुर में सुबह 10.30 बजे मॉक ड्रिल आयोजित की गई. जिसमें स्वास्थ्य अमला द्वारा कोविड हॉस्पिटल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता और क्रियाशीलता का परीक्षण किया गया.
Published at : 27 Dec 2022 03:40 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
दिल्ली NCR
विश्व
क्रिकेट



























