एक्सप्लोरर
Chhattisgarh: लाल आतंक नहीं अब गुलाब बनेगा बस्तर की पहचान, फूल की खेती कर लाखों कमा रहे किसान
Bastar News: बस्तर की धरती अब कॉफी ही नहीं बल्कि, गुलाब की खुशबू से भी महक रही है. दरअसल, अब बस्तर के आदिवासी किसान भी अपने खेतों में धान और सब्जी के बाद गुलाब की खेती करने में रुचि ले रहे हैं.
(बस्तर में गुलाब की खेती)
1/7

बस्तर की धरती अब कॉफी ही नहीं बल्कि, गुलाब की खुशबू से भी महक रही है. दरअसल, अब बस्तर के आदिवासी किसान भी अपने खेतों में धान और सब्जी के बाद गुलाब की खेती करने में रुचि ले रहे हैं. बस्तर में फूल के विक्रेता बेंगलुरु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से गुलाब फूल मंगाते थे, लेकिन अब बस्तर में ही किसान गुलाब की खेती कर रहे हैं.
2/7

रोज डे और वैलेंटाइन डे के मौके पर फूलों का बाजार बस्तर के गुलाब फूल की खुशबू से महक रहा है. जगदलपुर से लगे ग्रामीण अंचलों में किसान गुलाब की खेती कर अच्छी खासी कमाई भी कर रहे हैं. वहीं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, बस्तर की आबोहवा गुलाब की खेती के लिए अनुकूल होने की वजह से कई किसान अब इसकी खेती करने में रुचि ले रहे हैं.
Published at : 08 Feb 2024 12:14 PM (IST)
और देखें























